ट्विटर ने एलन मस्क के खिलाफ डेलावेयर कोर्ट में मुकदमा दायर किया

Updated on 13-07-2022 11:36 PM
ट्विटर ने मंगलवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। पिछले कुछ दिनों से माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर 44 अरब डालर का अधिग्रहण सौदा रद्द होने के बाद मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा था।

ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि बोर्ड ने डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी मस्क को उनके संविदात्मक दायित्वों के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए मुकदमा दायर किया है। न्यूयार्क की प्रमुख कानूनी फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज ने आरोप लगाया है कि मस्क ने सौदे से बचने की तलाश की है। यह अनुबंध का उल्लंघन है।

ट्विटर ने आरोप लगाया है- 'मस्क ने ट्विटर और उसके शेयरधारकों के लिए अपने दायित्वों का सम्मान करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने जिस सौदे पर हस्ताक्षर किए, वह अब उनके व्यक्तिगत हितों की सेवा नहीं करता है।'

इस घटनाक्रम का असर यह हुआ है कि मंगलवार को ट्विटर कंपनी के शेयर में तेज गिरावट देखी गई। मस्क के अधिग्रहण से पीछे हटने के बाद ट्विटर के शेयर 11.3 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। मस्क की टीम ने शनिवार को पत्र लिखकर ट्विटर खरीद सौदे को समाप्त करने की घोषणा की थी।

अप्रैल में मस्क ने ट्विटर के साथ 54.20 डालर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 अरब डालर के लेनदेन में अधिग्रहण समझौता किया था। मस्क ने मई में अपनी टीम को ट्विटर के इस दावे की सत्यता की समीक्षा करने की अनुमति देने के लिए सौदे को रोक दिया था कि प्लेटफार्म पर 5 प्रतिशत से कम खाते बाट (स्पैम) हैं या नहीं। जून में मस्क ने खुले तौर पर ट्विटर पर विलय समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और स्पैम और फर्जी खातों की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.