ट्विटर की पेड ब्लू टिक सर्विस शुरू, इतना होगा खर्च; फिलहाल इन देशों में लागू

Updated on 06-11-2022 06:17 PM

ट्विटर ने पेड ब्लू टिक की शुरुआत कर दी। इसको लेकर शनिवार देर रात आईओएस प्लेटफॉर्म पर नोटिफिकेशन भेजे गए हैं। इसके मुताबिक ट्विटर यूजर्स हर महीने 8 डॉलर चुकाकर इसकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विसेज ले सकेंगे। गौरतलब है ट्विटर पर काबिज होने के साथ ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक पर जोर देना शुरू कर दिया था। फिलहाल यह सेवा कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू की गई है। भारत में इसकी शुरुआत कब होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

मिलेंगे यह लाभ
जानकारी इस पेड ब्लू टिक सर्विस के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा। इसके अलावा उन्हें नॉन पेइंग ट्विटर यूजर्स की तुलना में कम विज्ञापन दिखेंगे। वहीं, पेड सेवा का लाभ उठाने वाले यूजर्स लंबे वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। हालांकि यह कितना लंबा होगा, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा यह क्वॉलिटी कंटेंट को प्रमुखता पर रखेगा। साथ ही रिप्लाई, मेंशस व सर्च में भी सब्सक्राइबर्स की विजिबिलिटी को बूस्ट करेगा। ट्विटर का दावा है कि यह स्कैम, स्पैम और बॉट्स को कम करने में मददगार होगा। 

अभी सिर्फ इतने देशों में उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस सेवा को आईओएस प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया है। इसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में लागू किया गया है। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर यह पेड सर्विस कब तक शुरू होगी और भारत समेत अन्य एशियाई देशों में कब लागू होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। बता दें कि अमेरिकी बिजनेसमैन और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर मालिकाना हक हासिल करते ही बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। साथ ही घाटे का हवाला देते हुए पेड ब्लू टिक सेवा की शुरुआत की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.