ओडिशा में दो भाइयों ने नाबालिग से गैंगरेप किया:जिंदा दफनाने की कोशिश की, 5 महीने की प्रेग्नेंट थी

Updated on 26-07-2025 01:33 PM

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में दो भाइयों ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। नाबालिग जब 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपियों ने उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। वे पिछले एक साल से नाबालिग के साथ रेप कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान भाग्यधर दास और पंचानन दास के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 60 और 55 साल है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।मामले में तीसरा संदिग्ध, तुलु अभी लापता है। उसकी तलाश जारी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी भाई एक मठ (आश्रम) में काम करते थे, जहां नाबालिग अक्सर जाती थी। नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शुरुआत में एक स्थानीय पंचायत पदाधिकारी को जानकारी दी थी, लेकिन उसने घटना को दबाने के लिए पैसे ऑफर किए और पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

नाबालिग को अबॉर्शन की धमकी दे रहे रहे थे आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग को लगातार अबॉर्शन कराने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने मदद के बहाने पीड़िता को एक जगह बुलाया। नाबालिग वहां पहुंची तो उसने देखा कि आरोपियों ने जमीन में एक गड्ढा खोदा हुआ था। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने अबॉर्शन नहीं कराया, तो वे उसे जिंदा ही गड्ढे में गाड़ देंगे।

पीड़ित किसी तरह आरोपियों से बच निकली और अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई। उसके पिता ने कुजांग पुलिस स्टेशन में रेप और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। नाबालिग का जिला मुख्यालय अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।

राज्य में 6 दिनों में रेप का तीसरा मामला

ओडिशा में पिछले 6 दिनों के दौरान रेप का यह तीसरा, और जगतसिंहपुर जिले में दूसरा मामला है। इससे पहले, 22 जुलाई को जगतसिंहपुर में एक बर्थडे पार्टी से लौटते समय दो लोगों ने एक 18 साल की युवती अगवा कर लिया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता एक खेत में खून से लथपथ पाई गई थी। पीड़ित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती है।

20 जुलाई को राज्य के मलकानगिरी जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। एक नाबालिग लड़की को तीन लोगों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। वह किसी तरह उनके चंगुल से बच निकली, लेकिन घर लौटते समय रास्ते में एक ट्रक ड्राइवर ने उसके साथ फिर से रेप किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.