पाकिस्तान में दो दोस्त बने सबसे बड़े दुश्मन! जिन बाजवा को दिया था वफादारी का इनाम, अब बन गए हैं इमरान की आंख के कांटे

Updated on 11-02-2023 06:40 PM
इस्लामाबाद : एक वक्त था जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व आर्मी चीफ रिटायर्ड जनरल कमर जावेद बाजवा अच्छे दोस्त थे। एक तरफ जहां बाजवा ने इमरान खान को सत्ता हासिल करने में मदद की, तो वहीं इमरान ने उन्हें सेवा विस्तार देकर अपनी दोस्ती निभाई। समय के साथ ना सिर्फ यह दोस्ती कमजोर हुई बल्कि अब दुश्मनी में बदल चुकी है। इमरान खान अब बाजवा के खिलाफ आंतरिक सैन्य जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बाजवा पीटीआई सरकार को गिराने की साजिश में शामिल थे। पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से बेदखल हुए इमरान खान ने इससे पहले अमेरिका पर भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। अब उनके निशाने पर पूर्व पाक आर्मी चीफ हैं।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के अनुसार, इमरान खान ने वॉइस ऑफ अमेरिका उर्दू को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पीएमएल-एन, पीडीएम और फौज सभी एक तरफ हैं। उन सभी ने मिलकर हमारी सरकार गिराई और अब जनरल बाजवा ने एक पत्रकार को दिए इंटरव्यू में सत्ता परिवर्तन की बात स्वीकार कर ली है। इमरान खान ने दावा किया कि पूर्व आर्मी चीफ की बनाई कुछ नीतियां अभी भी जारी हैं। एक दिन पहले बाजवा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका 'अपराध' इमरान की सरकार को बचाने के लिए आगे ना आना था। उन्होंने कहा कि पीटीआई के लोग देश के लिए खतरनाक हैं।

बाजवा के खिलाफ जांच की मांग

इमरान ने इस इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि अब बाजवा ने खुद स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने सत्ता परिवर्तन में हिस्सा इसलिए लिया था क्योंकि उनके मुताबिक 'देश खतरे में था'। बाजवा की ओर से राजनीति में सेना की भागीदारी को स्वीकार करने के बारे में पूछे जाने पर इमरान ने कहा कि बाजवा के खिलाफ उन बयानों के लिए एक आंतरिक सैन्य जांच होनी चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैंने देश के लिए फैसले लिए क्योंकि परिस्थितियां वैसी थीं', जैसे वह कोई आर्थिक विशेषज्ञ हों।

इमरान के सवाल पर बाजवा ने क्या कहा

इमरान यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पूरा मुल्क पहले ही यह बात मानता है कि बाजवा की वजह से देश में सत्ता परिवर्तन हुआ था। अब उन्होंने खुद यह बात स्वीकार कर ली है। अब साफ हो गया है कि आर्मी चीफ ने ही पीटीआई सरकार को हटाया था। पाकिस्तानी पत्रकार जावेद चौधरी ने दावा किया कि जब उन्होंने पूर्व पाक आर्मी चीफ से पूछा कि आपने इमरान खान को सत्ता से बाहर क्यों किया तो उन्होंने कहा कि हमने सरकार नहीं गिराई। हमारा अपराध सिर्फ यह था कि हमने उसे नहीं बचाया। इमरान चाहते थे कि हम आगे आएं और उनकी सत्ता को बचाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.