अमेरिका में दो हेलीकॉप्टरों ने एक-दूसरे को मारी टक्कर, हवा में भिडंत देख सहमे लोग, वीडियो

Updated on 29-12-2025 12:43 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा मे दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हवा में हुई इस टक्कर से एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अटलांटिक काउंटी के एक छोटे से एयरफील्ड हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के ऊपर हुई। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर बेकाबू होकर नीचे गिरते हुए और फिर उससे घना काला धुआं उठते हुए दिख रहा है।

एपी के मुताबिक, हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रील ने बताया कि बचाव दल सुबह करीब 11 बजे दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने पर मौके पर पहुंचा। पुलिस और फायर क्रू ने हेलीकॉप्टर में लगी आग को बुझाया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि एनस्ट्रॉम F-28A हेलीकॉप्टर और एनस्ट्रॉम 280C हेलीकॉपर के बीच हवा में टक्कर हुई है। हादसे के वक्त दोनों विमानों में सिर्फ पायलट ही सवार थे। एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है।

हादसे की होगी जांच

फ्रिएल ने कहा कि FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेंगे। FAA और NTSB के पूर्व दुर्घटना जांचकर्ता एलन डीहल ने कहा कि जांचकर्ता शायद सबसे पहले दोनों पायलटों के बीच किसी भी बातचीत की समीक्षा करेंगे। यह देखेंगे कि क्या वे एक-दूसरे को देख पा रहे थे।डीहल ने कहा कि हवा में होने वाली टक्करें देखने और बचने में विफलता के कारण होती हैं।दुर्घटना स्थल के पास एक कैफे के मालिक सैल सिलिपिनो ने बताया कि पायलट उस रेस्टोरेंट में नियमित रूप से आते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने और दूसरे ग्राहकों ने हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरते देखा। इसके कुछ ही सेकंड बाद हेलीकॉप्टर नीचे की ओर घूमने लगा और फिर दूसरा हेलीकॉप्टर भी तेजी से जमीन पर गिर गया।

लोगों ने बताया खौफनाक मंजर

हैमोंटन निवासी डैन डेमेशेक ने NBC10 को बताया कि वह जिम से निकल रहे थे। इसी समय उन्होंने जोरदार आवाज सुनी और दो हेलीकॉप्टरों को बेकाबू होकर घूमते देखा। पहला हेलीकॉप्टर सीधा से उल्टा हो गया और घूमते हुए हवा से नीचे गिरने लगा। फिर दूसरे हेलीकॉप्टर से फिर कुछ टूटने आवाज आई और फिर वह हेलीकॉप्‍टर भी गिर गया। हैमंटन, न्यू जर्सी के दक्षिणी हिस्से में अटलांटिक काउंटी में करीब 15,000 लोगों का एक कस्बा है, यह फिलाडेल्फिया से 56 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.