वैक्सीन के तीन डोज लगवाने के बाद भी ओमीक्रॉन से संक्रमित हुए इजराइल के दो चिकित्सक

Updated on 01-12-2021 10:12 PM

तेल अवीव दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया परेशान है। यह वेरिएंट लगभग 15 देशों में फैल चुका है। 13 देशों ने कम्पलीट ट्रैवल बैन लगा दिया है। इस बीच इजराइल में नए वेरिएंट के दो और केस मिले हैं। तेल अवीव में काम करने वाले दो डॉक्टरों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों की वैक्सीन के तीन डोज लग चुके थे।

दूसरी ओर, कनाडा ने ऐलान किया कि उसने मिस्र समेत उन विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा की है। इसके अलावा पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले सभी कनाडाई नागरिकों की जांच अनिवार्य होगी। कनाडाई नागरिकों को भी आइसोलेशन में रहना होगा। कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट ब्राजील में भी पहुंच गया है। ब्राजील में दो ओमिक्रॉन संक्रमितों की पहचान हुई है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके लौटे थे। साओ पाउलो राज्य के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमित 41 वर्षीय पुरुष और 37 वर्षीय महिला को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है। ये दोनों 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। इनका कोरोना टेस्ट 25 नवंबर को हुआ, उस समय इनमें संक्रमण के हल्के लक्षण मिले थे।

साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बोत्सवाना, ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी, हांगकांग, इजराइल, इटली, नीदरलैंड, फ्रांस, कनाडा और चेक रिपब्लिक समेत 13 से अधिक देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने चुके हैं। चिंता की बात ये है कि बोत्सवाना में सामने आए चारों मामले पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों में सामने आए हैं। बोत्सवाना में मिले ओमिक्रॉन के चारों केस ऐसे लोगों में सामने आए हैं, जिन्हें कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थी। यानी नया वेरिएंट वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। जापान में भी ओमिक्रॉन का पहला केस मिला है। मंगलवार को नामीबिया से आए 30 साल के एक शख्स में संक्रमण का पता चला। सूत्रों के मुताबिक, इस शख्स का टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें संक्रमण का पता चला। इसके बाद जांच में यह वेरिएंट ओमिक्रॉन निकला।

तेल अवीव में काम करने वाले दो डॉक्टरों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों की वैक्सीन के तीन डोज लग चुके थे। शीबा मेडिकल सेंटर ने इसकी पुष्टि की है। यह इजराइल में वेरिएंट के कम्युनिटी स्प्रैड का पहला मामला है। सेंटर के मुताबिक, संक्रमित हुए एक डॉक्टर की उम्र 50 साल है। वह लंदन में एक कॉन्फ्रेंस के लिए गए थे। वहां से लौटने के कुछ दिन बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन दो मामलों के साथ ही इजराइल में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कंफर्म मामलों की संख्या 4 हो गई है।

इसके साथ ही, यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देश भी कोरोना वायरस के नए प्रकार को फैलने से रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए राजी हो गए। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 27 देशों के प्रतिनिधियों ने कुछ घंटों में भीतर ही ईयू कार्यकारी की सलाह पर अमल किया। ईयू कार्यकारी की सलाह में कहा गया था कि वायरस के नए प्रकार से निपटने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कितना खतरनाक है। अध्यक्ष ने सभी सदस्य देशों से यह भी कहा कि आने वाले यात्रियों की जांच की जाये और उन्हें आइसोलेशन में रखा जाए। वर्तमान में ईयू की अध्यक्षता स्लोवेनिया के पास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.