ब्रिटेन में मिले मंकीपॉक्स के दो नए मामले, संक्रमितों ने कुछ दिन पहले की थी नाइजीरिया की यात्रा

Updated on 15-05-2022 09:12 PM

लंदन ब्रिटेन में कोरोना महामारी के बाद अब मंकीपॉक्स ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि लंदन में दो लोगों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने का पता चला है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी यूकेएचएसए ने पिछले हफ्ते ही दक्षिणी इंग्लैंड के एक घर में संक्रमण के मामले सामने आने की पुष्टि की है। जो लोग संक्रमित मिले हैं, उन्होंने हाल के दिनों में नाइजीरिया की यात्रा की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि ये लोग वहीं पर संक्रमण की चपेट में आए होंगे।

मंकीपॉक्स बीमारी चूहों या बंदरों जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में फैलती है। मंकीपॉक्स एक दुर्लभ संक्रमण है जो लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता। इसके बावजूद कोरोना वायरस से लाखों लोगों को खो चुके ब्रिटेन में लोगों के मन में डर बैठा हुआ है।

संक्रमण के नए मामले में इसी घर में मिले हैं, लेकिन इनका संबंध पूर्व के मामलों से नहीं है। दोनों नए व्यक्तियों को संक्रमण कहां से हुआ कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। यूकेएचएसए के क्लीनिकल एंड इमर्जिंग इंफेक्शंस के निदेशक डॉ कॉलिन ब्राउन ने कहा कि हमने ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के दो नए मामलों की पुष्टि की है जो 7 मई को घोषित मामले से जुड़े नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है, इस बात पर जोर देना महत्वपूर्ण है कि यह लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है। संक्रमित होने के लिए किसी व्यक्ति के संक्रमित लक्षण वाले व्यक्ति के साथ निकट व्यक्तिगत संपर्क में होना जरूरी है। आम जनता के लिए समग्र जोखिम बहुत कम है। विश् स्वास्थ् संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इंसानों में मंकीपॉक्स का मामला पहली बार 1970 में सामने आया था। तब से लेकर अब तक अफ्रीका के 11 देशों में इस वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है।

मंकीपॉक् के शुरुआती मामले 1958 में सामने आए। जब रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में यह बीमारी फैली। इंसानों में मंकीपॉक् का पहला केस 1970 में कान्गो (अफ्रीका) में दर्ज किया गया। मंकीपॉक् से संक्रमित शख् के संपर्क में आए लोगों में भी इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इस बारे में अधिकारी जांच कर रहे हैं। हेल् एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुर्लभ मंकीपॉक्स वायरस, चिकनपॉक्स वायरस फैमिली से संबंधित है। इसका संक्रमण काफी गंभीर भी हो सकता है।

संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर बड़े-बड़े दानों के आधार पर इस संक्रमण की पहचान की जा सकती है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मंकीवायरस संक्रमण होने के बाद लक्षण दिखने में 6 से 13 दिन लग सकते हैं। संक्रमितों को बुखार, तेज सिरदर्द, पीठ और मांसपेशियों में दर्द के साथ गंभीर कमजोरी महसूस हो सकती है। लिम्फ नोड्स की सूजन इसका सबसे आम लक्षण माना जाता है। बीमार शख् के चेहरे और हाथ-पांव पर बड़े-बड़े दाने हो सकते हैं। अगर संक्रमण गंभीर हो तो ये दाने आंखों के कॉर्निया को भी प्रभावित कर सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार वर्तमान में मंकीपॉक्स का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। चेचक के टीकों (वैक्सीनिया वायरस से बने) को मंकीपॉक्स के खिलाफ सुरक्षात्मक माना जाता है। ऐसे में इसका बचाव ही सबसे अच्छा इलाज है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अपने घरों में गंदगी फैलने दें। खासकर चूहों और बंदरों के मल और उनकी पहुंच से दूर रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.