विवाह समारोह में भारतीय मूल के दो लोगों ने मेहमानों पर चाकुओं से हमला किया

Updated on 10-04-2022 07:25 PM

सिंगापुर सिंगापुर में एक विवाह समारोह में दो लोगों पर चाकू से हमला करने का भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया। रिमांड पर लिए गए 20 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम और 19 वर्षीय निस्वान थिरुचेलवम वीडियो लिंक के माध्यम से जिला अदालत में पेश हुए।

बून ले ड्राइव परिसर में बुधवार को एक कार पार्किंग में आरोपियों ने प्रवीण राज चनथिरन पर चाकू से हमला किया था। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को कैद, जुर्माना और बेंत से पीटने की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपियों को निगरानी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र नहीं बतायी, हालांकि उन्होंने पहले बताया था कि आरोपियों ने 22, 23 साल के दो लोगों पर हमला किया है।

 दुल्हन युरोशिनी जोसेफिन (25) और दूल्हे इमैनुएल रवि (26) के विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे को फोन आया कि शादी में शामिल उसके दोस्तों पर हमला किया गया है। घायल प्रवीण अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसके कई ऑपरेशन होंगे। दूसरे घायल व्यक्ति सरन कुमार को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.