बैट के दो टुकड़े, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने मारी ऐसी बाउंड्री कि दुनिया देखती रह गई

Updated on 23-11-2023 03:10 PM
रांची: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। गेल को टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। टी20 में सबसे ज्यादा रन से लेकर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के ही नाम है। वह अब भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर आईपीएल जैसी बड़ी लीग में खेलते नजर नहीं आते हैं। लेकिन 44 साल के गेल का क्रिकेट के मैदान पर जलवा कम नहीं हुआ है।

गेल ने तोड़ा बल्ला

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रिस गेल गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। यहां क्रिस गेल ने ऐसा चौका मारा की उनका बल्ला ही टूट गया। बुधवार को उनकी टीम की भिड़ंत भीलवाड़ा किंग्स से हुई। यह मुकाबला रांची में खेला गया। छठे ओवर में पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम की गेंद पर गेल ने जोरदार प्रहार किया। गेंद कवर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार गई लेकिन इस दौरान गेल का बल्ला टूट गया।

23 गेंद पर ठोकी फिफ्टी

क्रिस गेल ने इस मुकाबले में सिर्फ 23 गेंद पर फिफ्टी ठोक दी। एक समय वह 18 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन फिर साइटबॉटम के ओवर में लगातार 5 गेंद पर 24 रन ठोक दिए। पहले गेल ने लगातार दो छक्के मारे। इसके बाद लगातार 3 गेंद पर तीन चौके ठोके। इस ओवर में कुल 25 रन बने। गेंद ने 27 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उन्हें राहुल शर्मा ने एलबीडब्ल्यू किया।

3 रन से जीता गुजरात

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात ने 6 विकेट पर 172 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। भीलवाड़ा की टीम 7 विकेट पर 169 रन ही बना पाई। लेंडल सिमंस ने नाबाद 99 रन बनाए। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.