टू-प्लस-टू वार्ता से भारत के साथ प्रशासनिक कार्य आगे बढ़ाने मदद मिलेगी: बाइडन

Updated on 09-04-2022 09:29 PM

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उम्मीद है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता से वाशिंगटन को नई दिल्ली के साथ प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहाकि हमें यह भी लगता है कि दोनों पक्ष यूक्रेन के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क्रूर युद्ध के परिणामों और ऊर्जा एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों से निपटने के लिए करीबी समन्वय जारी रखेंगे।

वार्ता में कई विषयों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इन मुद्दों पर प्रमुखता से बात होगी। भारत-अमेरिका टू-प्लस-टू वार्ता के तहत दोनों देशों के बीच विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की अगली बातचीत वाशिंगटन में निर्धारित है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी करेंगे। यह बाइडन प्रशासन के अधीन होने वाली पहली टू-प्लस-टू वार्ता होगी। साकी ने कहाकि राष्ट्रपति बाइडन का मानना है कि भारत के साथ हमारी साझेदारी दुनिया में हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है।

जैसा कि आप जानते हैं, उन्होंने मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य क्वाड नेताओं से मुलाकात की थी। उन्हें उम्मीद है कि इस टू-प्लस-टू बैठक में ब्लिंकन और ऑस्टिन भारत के साथ हमारे सभी कार्यों के अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनियाभर में हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ांएगे। इस बीच सांसद मार्क ग्रीन ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की। ग्रीन ने ट्वीट कियाकि इस सप्ताह अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की। हमारे देशों के बीच मजबूत साझेदारी महत्वपूर्ण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.