सिर से जुड़ी दो बहनों ने प्रथम श्रेणी से पास की 12वीं की परीक्षा, सीए बनने की है तमन्ना

Updated on 29-06-2022 11:07 PM

हैदराबाद हैदराबाद में रहने वाली सिर से जुड़ी दो बहनों ने एक मिसाल कायम की है। दोनों बहनों ने तेलंगाना इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों के परिणामों की घोषणा कर दी है। वीणा और वाणी नाम की इन दो जुड़वा बहनों ने प्रथम श्रेणी के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। तेलंगाना की आदिवासी एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्वती राठौड़ ने वीणा और वाणी को विशेष बधाई दी।


उन्होंने वीणा और वाणी की मदद करने वाले अधिकारियों को भी बधाई दी। वाणी और वीना 12वीं बोर्ड के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है। वाणी और वीना ने कहा कि हमारी मत्वाकांक्षा चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की है। इसलिए 12वीं के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए फाउंडेशन कोर्स ज्वाइन करूंगी।

वीणा को 10वीं की परीक्षा में 93 ग्रेड और वाणी के 92 ग्रेड मिले थे। बता दें कि बीते दिनों तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें दूसरे और पहले दोनों में 60 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.