पेंगोलिन की दो किलो खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated on 10-09-2021 05:52 PM

बिलासपुर वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन खाल के साथ झारखंड के दो तस्कर को पकड़ा है। टीम ने ग्राहक बनकर पहले इसका सौदा किया। जिसके बाद तस्कर झारखंड से बिलासपुर पहुंचे. उन्हें बस से उतरते ही पकड़ लिया गया।

वन विभाग कानन पेंडारी जू बिलासपुर की टीम ने बुधवार की सुबह जशपुर से बिलासपुर पहुंची बस से झारखंड के दो लोगों को पैंगोलिन की खाल जिसे शल्क कहा जाता है के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम तस्करों के पास शल्क होने की पुष्टि होने के बाद उसे खरीदने ग्राहक बनकर तस्करों के पास पहुंचे. 15 दिन लगातार उनसे बात कर उनसे सौदा तय किया गया। 8 सितंबर को दोनों आरोपी शल्क लेकर बस से शहर पहुंचे। बस स्टैंड में मौजूद वन विभाग की टीम ने बस से उतरते ही दोनों को आरोपियों को शिनाख्त कर पकड़ लिया। आरोपियों से 2.5 किलो शल्क बरामद कर जब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपी

आरएफओ जितेंद्र साहू ने बताया पकड़े गए दोनों आरोपी झारखंड के सिमडेगा क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपी मुकेश साहू पेशे से दूध विक्रेता है। वहीं दूसरा आरोपी दिलीप डुंगडुंग ट्रक ड्राइवर है। टीम ने ग्राहक बनकर 90 हजार रुपये में शल्क का सौदा किया था। बाजार में यह 60 से 70 हजार रुपये किलो में बिकता है। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव हत्या एवं वन्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

औने-पौने दाम खुद खरीदे

आरोपियों ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से ग्वालियर निवासी राहुल ने इनसे संपर्क किया और उन्हें प्रति किलो शल्क के बदले 60 हजार रुपए देने का वादा किया था। आरोपियों ने झारखंड के ग्रामीणों से कुछ पैसे देकर उनसे 2 किलो शल्क लिया उसे बेचने बिलासपुर शहर गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.