जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद

Updated on 16-10-2021 07:39 PM

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहाकि मेंढर उपमंडल के नर खास जंगल के सामान्य क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद रोधी अभियान में गुरुवार शाम सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

इस बीच एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि लापता जेसीओ का पता लगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह इलाका खतरे में है। मृतक सेना के दो जवानों की पहचान राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) और योगंबर सिंह (27) के रूप में हुई है। राइफलमैन नेगी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के विमान गांव के रहने वाले थे, जबकि राइफलमैन सिंह उत्तराखंड के चमोली जिले के संकरी गांव के रहने वाले थे। सेना का आतंक-रोधी अभियान नागरिकों की हत्या के बाद जारी है। अब तक जंगलों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 7 जवान शहीद बो चुके हैं।


वहीं आतंकवादी संगठन लश्कर--तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में फंस गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। खांडे उन आतंकवादियों में शामिल है, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा एक हिटलिस्ट जारी किए जाने के बाद से सुरक्षा बल निशाना बना रहे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल था। श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.