2 बार के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सल्सन ने लिया बैडमिंटन से संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा इमोशनल पोस्ट

Updated on 15-04-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: बैडमिंटन जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार और दो बार के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सल्सन ने खेल को अलविदा कह दिया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने बार-बार उभरने वाली पीठ की समस्या और गंभीर चोटों के कारण अपने शानदार करियर पर विराम लगाने का फैसला किया है। पिछले दो सालों से एक्सल्सन पीठ की चोट से बुरी तरह जूझ रहे थे जिसके कारण उनके बाएं पैर की नसों में असहनीय दर्द रहने लगा था। शारीरिक रूप से अब उनके लिए कोर्ट पर उतरना और उस उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा को बनाए रखना संभव नहीं रह गया था।

पीठ की समस्या के चलते लिया रिटायरमेंट

एक्सल्सन के लिए यह विदाई बेहद भावुक रही क्योंकि वह अभी मानसिक रूप से रिटायरमेंट के लिए तैयार नहीं थे लेकिन उनका शरीर साथ छोड़ चुका था। उन्होंने अपने संन्यास के पीछे की बेबसी जाहिर करते हुए कहा, 'सबसे कठिन बात यह है कि मेरे भीतर अब भी खेलने की भरपूर प्रेरणा इच्छा और खुशी बची हुई है। हालांकि पीठ की समस्याओं के चलते मेरा शरीर मुझे वह सब करने की अनुमति नहीं दे रहा है जो उस स्तर पर बने रहने के लिए जरूरी है। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि यह फैसला मैंने नहीं लिया है बल्कि दुर्भाग्य से मेरे शरीर ने मेरे लिए यह फैसला किया है। अपनी मर्जी से फैसला न ले पाना ही इस विदाई को सबसे ज्यादा दर्दनाक बनाता है।'

लगातार जीते थे दो ओलंपिक गोल्ड

विक्टर एक्सल्सन का जाना बैडमिंटन के एक स्वर्ण युग के अंत जैसा है। वह दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक (2020 और 2024) में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी बादशाहत साबित की। इसके अलावा, उन्होंने दो बार विश्व चैंपियनशिप (2017, 2022) का खिताब जीता और कैलेंडर वर्ष में सभी सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतकर सुपर 1000 स्लैम पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनके नाम कई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब दर्ज हैं।

सोशल मीडिया पर भी लिखा पोस्ट

विक्टर एक्सल्सन ने सोशल मीडिया पर भी एक लंबा-चौड़ा और भावुक पोस्ट लिखकर अपने प्रशंसकों के साथ इस खबर को साझा किया। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया। उन्होंने कोर्ट पर बिताए गए हर पल को याद करते हुए लिखा कि बैडमिंटन उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जीने का तरीका था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.