एक ओवर में दो विकेट... दौड़ते भागते गिरे और 12 गेंद में ही मैदान से बाहर चल दिए

Updated on 15-04-2023 10:08 PM
कोलकाता: आंद्रे रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्ले से विस्फोटक पारी खेलने के साथ ही वह गेंद से भी विकेट लेते हैं। लेकिन आईपीएल 2023 में उनका जलवा देखने को नहीं मिला था। वह अपने नाम के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाए। पहले तीन मैचों में उनके गेंदबाजी नहीं मिली। बल्लेबाजी में भी 36 रन ही बना सके, इसमें एक ही पारी में 35 रन बनाए थे।

पहली गेंद पर रसेल को विकेट

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2023 के अपने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है। हैदराबाद को हैरी ब्रूक ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 46 रन था। 5वें ओवर में कप्तान नीतीश राणा ने आंद्रे रसेल को गेंद थमाई। सीजन में पहली बार गेंदबाज करने आए रसेल ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को मयंक अग्रवाल शॉर्ट थर्ड मैन के हाथ में खेल बैठे। ब्रूक तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन मयंक 13 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके।


त्रिपाठी का भी किया शिकार

आंद्रे रसेल यहीं नहीं रुके और इसी ओवर में एक और शिकार कर लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें राहुल त्रिपाठी का विकेट मिला। इस बार उन्होंने शॉर्ट गेंद डाली। त्रिपाठी ने उसे पुल करने की कोशिश की लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। आउट होने से पहले राहुल ने रसेल को दो चौके मार दिया थे।

अपने पहले ओवर में उन्होंने 11 रन दिये। दूसरे ओवर में उनके खिलाफ 10 रन बने। लगातार दो ओवर डालने के बाद रसेल के बाद रसेल असहज दिखने लगे। उनकी सांसे फूलने लगी। दूसरा ओवर खत्म करते ही वह मैदान से बाहर चले गए। हालांकि कुछ ओवर बाद वह वापस भी आ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.