यूएई भारत में सबसे बड़ा एफडीआई योगदानकर्ता, वहां निवास करते हैं 35 लाख भारतीय

Updated on 23-07-2022 12:44 AM

नई दिल्ली विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि 2017 से 2021 के बीच, संयुक्त अरब अमीरात द्वारा भारत में लगभग 6,488.35 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। यूएई भारत में शीर्ष 10 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) योगदानकर्ताओं में से एक है। पिछले 3 वर्षों के दौरान, मध्य पूर्व के देशों से 5.5 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भारत में आया है। सऊदी अरब भी भारत में एफडीआई में महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं में से एक है।


इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात भारत के लिए प्रवासी दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि लगभग 35 लाख भारतीय वहां रहते हैं। सूत्रों का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात से भारत आने वाला रेमिटेंस (प्रवासियों द्वारा भारत में अपने पारिवारिक जनों और रिश्तेदारों को भेजे जाने वाले पैसे को रेमिटेंस कहते हैं) भी अधिक है और हाल के महीनों में इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों से भारत में प्रमुख निवेशकर्ता हैं: संयुक्त अरब अमीरात से 6488.55 मिलियन डॉलर, सऊदी अरब से 3058.25 मिलियन डॉलर, कतर से 223.49 मिलियन डॉलर, बहरीन से 181.45 डॉलर, ओमान से 109.25 मिलियन डॉलर और कुवैत से 37.91 डॉलर। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के अनुसार, जून 2020 से दिसंबर 2021 के बीच ईसीआर देशों से लौटने वाले भारतीय प्रवासी श्रमिकों में यूएई से 1,52,126, सऊदी अरब से 1,18,064, कुवैत से 51,206, ओमान से 46,003 और कतर से 32,361 शामिल हैं।

 -माइग्रेट पोर्टल के अनुसार, 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2022 की अवधि के दौरान ईसीआर देशों के लिए कुल 4,16,024 इमीग्रेशन क्लीयरेंस जारी की गई है। जून 2020 से दिसंबर 2021 के बीच छह खाड़ी देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में काम करने के लिए भारत छोड़ने वाले लोगों की संख्या 1,41,172 है। आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इराक, कतर, कुवैत, ओमान और ईरान के साथ व्यापार, भारत के कुल विदेशी व्यापार का 18.25 प्रतिशत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.