यूएई की भारत के साथ अपनी सामान्य उड़ान सेवाएं फिर से बहाल करने की मंशा

Updated on 25-11-2021 07:30 PM

दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के साथ अपनी सामान्य हवाई सेवाएं पुन: बहाल करने की मंशा जताई है। यूएई ने कहा कि इस तरह के कदमों से यात्रा की बढ़ती लागत पर काबू पाने और यात्रियों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी।

 भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अहमद अल्बन्ना ने यह भी कहा कि दोनों देश अगले साल की पहली छमाही तक एक समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार और निवेश संबंधों को काफी बढ़ावा मिलने की संभावना है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के नवगठित समूह का जिक्र किया तथा कहा कि चार सहयोगी देशों के बीच मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि चार देशों के विदेश मंत्री जल्द ही समूह के सहयोग वाले क्षेत्रों की घोषणा करेंगे।

अल्बन्ना ने कहा कि यह व्यापार पर ध्यान केंद्रित करने वाला एक आर्थिक संगठन है। उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सामान्य हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने का समर्थन किया। अल्बन्ना ने कहा किएयर बबलव्यवस्था के तहत यात्रियों की वर्तमान संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा सिर्फ 30 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवाओं के सामान्य होने से टिकटों की बढ़ती कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी।

 कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भारत की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और अन्य निर्यातक देश कीमतों में बढ़ोतरी पर काबू पाने के लिए जिम्मेदार हैं। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के डर से भारत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल फ्लाइट्स को पूरी तरह से शुरू नहीं किया है, जिसकी वजह से कीमतें आसमानों को छू रही हैं। दिवाली पर यूएई से भारत का किराया करीब दिरहम 5,000 था। अगस्त में यूएई से भारत का औसतन किराया लगभग दिरहम450 था जो हाल के हफ्तों में दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.