यूएई ने शुरू किया नया वीजा, जो नियोक्ता के स्पॉन्सर किए बिना प्रवासियों को देता है काम की अनुमति

Updated on 06-09-2021 08:57 PM
अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात जाकर काम करने के इच्छुक भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। यूएई ने एक नए तरह का वीजा देना शुरू किया है, जिसे ग्रीन वीजा का नाम दिया गया है। यह किसी नियोक्ता की ओर से स्पॉन्सर किए बिना प्रवासियों को यूएई में काम के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वीजा के दायरे में प्रवासी कामगार के साथ उसका परिवार भी आएगा। यह कदम निवेशकों और बेहद कुशल श्रमिकों के साथ-साथ छात्रों और ग्रेजुएट्स को टारगेट करने के लिए उठाया गया है। ग्रीन वीजा धारक की परमिट पर उसके माता-पिता और 25 साल की उम्र तक के बच्चे भी यूएई की यात्रा कर पाएंगे। दावा किया जा रहा है कि यह कदम प्रतिभाओं को आकर्षित करने और देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे हैं।
यूएई सरकार अपनी नौकरी खो चुके लोगों को 6 महीने तक यूएई में रहने की अनुमति देगी जो एक प्रोत्साहन है क्योंकि ज्यादातर वीजा का संबंध रोजगार से है। इससे 15 साल से अधिक उम्र के अस्थायी श्रमिकों को काम पर रखा जा सकेगा और रोजगार के बाजार में छाई मंदी को दूर किया जा सकेगा। विदेशी निवासी यूएई की आबादी का 80 फीसदी हिस्सा हैं और पिछले कुछ दशकों से देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं। 
विदेशी नागरिक निजी क्षेत्र में काम करते हैं और यूएई में संपत्ति खरीदकर या दुनिया के कुछ सबसे बड़े मॉल में खरीदारी करके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। यूएई के अधिकारियों ने 30 अगस्त से सभी वैक्सीन लगवा चुके पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा फिर से देने की घोषणा की थी। बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने के लिए यूएई की यात्रा कर रहे हैं। भारत से यूएई हवाई रूट पर यात्रा के लिए आवेदकों की संख्या और हवाई किराए में आश्चर्यजनक इजाफा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.