दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर महात्मा गांधी की तस्वीर प्रदर्शित कर यूएई ने दी 'बापू' को श्रद्धांजलि

Updated on 03-10-2021 07:41 PM

दुबई पूरी दुनिया में भारत के 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी की जयंती को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। बापू की 152वीं जयंती पर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर शनिवार को प्रदर्शित की गई। पूरी दुनिया के नेता और वैश्विक संगठन महात्मा गांधी के अहिंसा और सहिष्णुता के संदेश को याद करते हैं।


महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आज 152 साल बाद भी इस दिन को पूरी दुनिया में याद किया जाता है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता और हर देशवासी के लिए आदर्श हैं। बुर्ज खलीफा पर महात्मा गांधी की तस्वीर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

कई लोगों ने इसे पसंद किया और शेयर करते हुए गांधी को श्रद्धांजलि की। भारत और पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर को किसी त्योहार की तरह मनाया जाता है। ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए गांधी ने अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। कई गिरफ्तारियों, आंदोलनों और लंबी भूख हड़ताल के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 को देश भारत को आजादी मिल गई। 'बापू' की इस जीत से पूरी दुनिया प्रभावित हुई और उनका 'अहिंसा' का संदेश चारों ओर फैल गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.