रमजान से पहले 210 कैदियों को रिहा करेगा संयुक्त अरब अमीरात

Updated on 30-03-2022 04:47 PM

अबूधाबी । संयुक्त अरब अमीरात में रमजान से पहले सैकड़ों कैदियों को रिहा करने जा रहा हैं। यूएई की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक डॉ शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी ने रमजान के पवित्र महीने से पहले 210 कैदियों की रिहाई का आदेश दिया है। कैदियों के आचरण के आधार पर उन्हें माफ किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया में इसकी जानकारी दी गई। शेख सुल्तान बिन मुहम्मद के कदम को उनकी उदारता को तौर पर देखा जा रहा है।
शारजाह पुलिस के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल सैफ अल जरी अल शम्सी ने इस क्षमा के लिए शारजाह के शासक के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि शेख सुल्तान सजा काट रहे लोगों के परिवारों की खुशी के बारे में चिंतित है। रमजान के महीने में अब इन परिवारों को खुशी मिलेगी। 
इस कदम का उद्देश्य कैदियों को बेहतरी के लिए बदलने और उन्हें नए सिरे से जीवन शुरू करने का मौका देना है। अल शम्सी ने उम्मीद जाहिर कि ये क्षमादान कैदियों को प्रेरित करेगा और उन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा। रमजान से पहले यूएई में कैदियों को क्षमा करने की वार्षिक प्रथा है, जिसका उद्देश्य पारिवारिक संबंधों को मजबूती देना है। सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और अजमान के शासक शेख हमैद बिन राशिद अल नूमी ने भी इसी तरह का एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने अलग-अलग देशों के 82 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। जिन कैदियों ने अपने कैद के दौरान अच्छे आचरण का प्रदर्शन किया, उन्हें रमजान के पवित्र महीने से पहले रिहा कर दिया गया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.