दुबई जाने वाले पाकिस्तानियों को यूएई ने दी चेतावनी, ये एक काम किया तो सीधा पहुंच जाएंगे जेल

Updated on 03-08-2024 01:24 PM
कराची: पाकिस्तान कई तरह के संकट से घिरा है। इससे परेशान पाकिस्तान विदेशों में जाकर अपने देश की पोल खोलते हैं। लेकिन अब ऐसे पाकिस्तानियों को चेतावनी दी गई है। ये चेतावनी पाकिस्तान ने नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात ने दी है। कराची में यूएई के महावाणिज्य दूत बखित अतीक अल-रेमीथी ने यूएई में रहने वाले पाकिस्तानियों से अपने देश, उसके संस्थानों या राजनेताओं के खिलाफ नकारात्मक प्रचार से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जेल की सजा भी हो सकती है।
यूएई के महावाणिज्य दूत ने कहा कि यूएई में रहने वाले या वहां जाने वाले पाकिस्तानियों की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ नकारात्मक प्रचार सोशल मीडिया पर देखा गया है, जिसके लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 14 से 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पांच से ज्यादा पाकिस्तानियों को आजीवन कारावास की सदा सुनाई गई, जबकि उनमें से ज्यादातर को वापस भेज दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे पाकिस्तानियों को यूएई समेत खाड़ी देशों का वीजा नहीं मिलेगा और वे वहां नहीं जा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.