'उदयपुर फाइल्स' प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी, बोले- मुझे कॉल आ रहा, जिंदा दफन करने को कह रहा

Updated on 10-08-2025 03:03 PM
एक्टर विजय राज की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के एक दिन बाद ही प्रोड्यूसर अमित जानी को बम से उड़ाने और गोली मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है। साथ ही नोएडा पुलिस को इस मामले से अवगत कराते हुए धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अमित जानी ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। वो लिखते हैं, '+971566707310 नंबर से लगातार आज बम से उड़ाने की, गोली मारने की धमकी और गाली गलौच की जा रही है, ये खुद को बिहार का रहने वाला बता रहा है। खुद का नाम तबरेज बता रहा है। इसपर मुकदमा कायम करके इसको गिरफ्तार किया जाए।'

अमित जानी ने पुलिस को दी जानकारी

अमित जानी ने बाद में नोएडा पुलिस को एप्लीकेशन लिखा, 'सर, मैं सम्मानपूर्वक ये सबमिट करता हूं कि आज 1 बजकर 3 मिनट और 1 बजकर 6 मिनट पर मुझे मेरे मोबाइल नंबर 9760000004 पर इस नंबर +971566707310 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिहार का मोहम्मद तबरेज बताया और धमकी दी कि तुझे कार सहित बम से उड़ा देंगे तूने अपनी फिल्म में हमारे पैगम्बर मोहम्मद साहब का गलत चित्रण किया है और उनका अपमान किया है।


'मुझे जिंदा दफन करने की धमकी दी'

अमित ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'उसने मुझे जिंदा दफन करने की भी धमकी दी। कॉल करने वाले ने यह भी बताया कि गृह मंत्रालय ने मुझे वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है और मुझे चुनौती दी कि अगर मैं अपने पिता का सच्चा बेटा हूं, तो मुझे इस कॉल की सूचना गृह मंत्रालय को देनी चाहिए। महोदय, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इन धमकियों को देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करें।'

उदयपुर फाइल विवाद

'उदयपुर फाइल्स' फिल्म कन्हैया लाल साहू नाम के एक दर्जी की हत्या पर बेस्ड सच्ची घटना पर आधारित कहानी है। ये घटना साल 2022 में हुई थी और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई थीं। हालांकि, 6 अगस्त को फिल्म को मंजूरी मिलने के बाद मेकर्स ने इसे 8 अगस्त को रिलीज किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.