ऊधम मचाने आ रही है जूही असलम एण्डटीवी के "गुड़िया हमारी सभी पे भारी" में वंदना के रूप में

Updated on 09-10-2020 12:03 AM

मुंबई : टेलीविजन स्टार, जूही असलम ने अपने शानदार अभिनय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैउन्होंने हमेशा ही अपने दर्शकों और प्रशंसकों का दिल जीता है और उनकी तारीफ पाई हैकरीब दो साल के अंतराल के बाद, जूही एण्डटीवी के शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में वंदना के रूप में यादगार एंट्री करने के लिए बिलकुल तैयार है। वंदना की शख्सियत आप सभी को उत्साहित कर देगी और उसका जोश एवं सामर्थ्य निश्चित रूप से शो में एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएगा। कभी भी एक जगह नहीं टिकना, हमेशा परेशान रहना और दूसरों के लिए भी मुश्किलें पैदा करना वंदना का लक्ष्य रहा है। वह शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस से जूझ रही है। छोटी हाईट और अपने मस्तमौला व्यवहार के साथ, वह अपनी मासूम सी हरकतों से कई लोगों को बेवकूफ बनाने में माहिर है, लेकिन इस बम से सावधान रहें क्योंकि यह कभी भी फट सकता है, और आपको परेशानी में डाल सकता है! वह अधिकतर चीजों को भूल जाती है और फिर अचानक अप्रत्याशित रूप से वे बातें उसे याद आ जाती हैं। इससे भ्रम और मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वह सरला (समता सागर) की रिश्तेदार होगी जो अपनी मां के साथ गुप्ता परिवार के साथ रहने आई है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए वंदना उर्फ जूही असलम ने कहा, "मैं टेलीविजन पर एक लंबे समय के बाद लौटने और एण्डटीवी के शो गुड़िया हमारी सभी पे भारी में वंदना की भूमिका निभाने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। वंदना सरला की रिश्तेदार है और गुप्ता परिवार के साथ रहने के लिए आई है। इसका कारण यह है कि वंदना को उसके अपने शहर में कुछ लोग परेशान कर रहे थे। हालांकि अपनी शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस के कारण उसे किसी का भी नाम और चेहरा याद नहीं रहता है। उसे जल्द ही एक लड़के के प्यार हो जाएगा और उस लड़के से उसकी शादी कराने के लिये पूरा गुप्ता परिवार एकजुट होगा। यह एक मजेदार किरदार है और उसका अपना एक अनोखा अंदाज है। मैं काफी रोमांचित हूं और मुझे यकीन है कि वंदना की हरकतों को देखकर दर्शकों को भी बहुत मजा आएगा और वे हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे। यह सफर हंसी से भरपूर होने वाला है।"

जूही असलम को 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में वंदना के रूप में देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.