ब्रिटेन के राजनयिक ने सऊदी अरब में कबूला इस्लाम, मदीना से शेयर की तस्वीरें

Updated on 16-11-2021 10:29 PM

जेद्दा सऊदी अरब में ब्रिटेन के राजनयिक ने इस्लाम कबूल कर लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर खुद इसका खुलासा किया है और मदीना से अपनी तस्वीर भी शेयर की है। जेद्दाह में ब्रिटिश कौंसुल जनरल ने अपना नाम बदलकर अब सैफ-अशर कर लिया है। अशर ऐसे दूसरे ब्रितानी राजनयिक हैं, जिन्होंने इस्लाम कबूला है। सोशल मीडिया पर अशर की एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है जिसमें वह मदीना की अल नवाबी मस्जिद में खड़े दिख रहे हैं।

अपने ट्वीट में अशर ने लिखा अपने पसंदीदा शहर मदीना लौटकर और पैगंबर की मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़कर मैं बहुत खुश हूं। अशर ने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्रिटिश मुस्लिम मदीना लौटेंगे। उन्होंने लिखा कोरोना संकट से पहले हर साल एक लाख से ज्यादा यात्री यहां आते थे।

सऊदी में जारी शानदार विकास और सुविधाओं को देखते हुए मुझे यकीन है कि यह संख्या और बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि अशर पहले ब्रिटिश राजनयिक नहीं हैं, जिन्होंने इस्लाम अपनाया है। इससे पहले, सऊदी अरब में ब्रितानी राजनयिक कॉलिस ने भी इस्लाम अपनाकर साल 2016 में हज यात्रा की थी। कॉलिस ने कहा था कि 30 सालों तक मुस्लिम समुदायों के बीच रहने के बाद और हुदा से शादी से ठीक पहले मैंने इस्लाम कबूल लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.