ब्रिटेन- नर्सिंग छात्रा का गलत नीयत से पीछा करने वाला भारतीय मूल का छात्र यूनिवर्सिटी से निलंबित

Updated on 11-12-2021 10:01 PM

लंदन एक नर्सिंग छात्रा को परेशान करने के मामले में ब्रिटेन की एक कोर्ट ने दोषी पाए गए भारतीय मूल के 22 वर्षीय छात्र को निलंबित किए जाने संबंधी सजा सुनाई है और उसकी यूनिवर्सिटी की ओर से निष्कासित किए जाने के बाद उसे हांगकांग जाना है। ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी में एक छात्रा को धमकाने वाले साहिल भवनानी को गुरुवार को चार महीने की कैद, दो साल के निलंबन और पांच साल के प्रतिबंध का आदेश सुनाया गया है।

जज निगेल डेली ने ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में फैसला सुनाया कि भवनानी शनिवार को अपने पिता के साथ हांगकांग लौटेगा। बचाव पक्ष के वकील रिचर्ड डेविस ने कोर्ट को बताया, ‘दुर्भाग्य से भवनानी को ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी निष्कासित किया जा रहा है और उसकी डिग्री से भी उसका निष्कासन हो रहा है। खबरों के अनुसार भवनानी को पिछले महीने सजा सुनाई जानी थी, लेकिन अदालत ने पाया कि यह छह हफ्ते पहले हो सकता है कि विश्वविद्यालय यह फैसला करे कि क्या इंजीनियरिंग के छात्र को उसके कोर्स से बाहर कर दिया जाएगा। मामले को जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

हालांकि, इस हफ्ते मामले को समाप्त करने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से उस निर्णय को फिर से उठाया गया। जज ने भवनानी से कहा, ‘अगर आप उस आदेश का उल्लंघन करते हैं तो आपको अधिकतम पांच साल की कैद की सजा होगी। मुझे उम्मीद है कि उसके प्रति आपका जुनून खत्म हो गया है। पिछले महीने अदालत में सुनवाई के दौरान पता चला था कि भवनानी ने नर्सिंग छात्रा को दिए गए 100 पन्नों के पत्र में धमकी दी थी।

 हालांकि छात्रा का नाम कानूनी कारणों से नहीं लिया जा सकता है। भवनानी ने दावा किया था कि उसने ऑनलाइन रूप से प्राप् कविताओं से इसकी नकल की थी। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसे डर है कि भवनानी उसका यौन शोषण करेगा। भवनानी को पीछा करने के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन अधिक गंभीर अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया। वह पहले ही अपनी जमानत का उल्लंघन करने के बाद एक महीने पहले ही रिमांड पर रह चुका है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का कहना है, मुझे छह मिनट के लंबे वॉयस मैसेज आने लगे थे। इसमें कहा गया था कि वह मुझे अपनी पत्नी बनाने जा रहा है, मुझे अपने बच्चे पैदा करने हैं, मुझे उसके साथ रहने दो।पीड़िता ने बार-बार स्पष्ट किया था कि उसे किसी भी तरह के रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है और भवनानी को चेतावनी दी कि अगर उसने उसे परेशान करना जारी रखा तो वह पुलिस से संपर्क करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.