आलोचनाओं के चलते ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने रूस के खिलाफ पाबंदियां बढ़ाई

Updated on 08-03-2022 10:11 PM




लंदन । लगातार आलोचनाओं के चलते ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने रूस के खिलाफ पाबंदियां बढ़ाने की तैयारी कर ली है। दरअसल, सांसद रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने और ब्रिटिश अर्थव्यवस्था से कमाए गए धन का संपूर्ण विवरण मांगने और उस पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से सोमवार को एक विधेयक पारित करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि आर्थिक अपराध विधेयक ब्रिटिश अधिकारियों को ‘कानून के पूर्ण समर्थन के साथ, संदेह या कानूनी चुनौती से परे ब्रिटेन में पुतिन के सहयोगियों (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) तक पहुंच उपलब्ध कराएगा।’ जॉनसन ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और नीदरलैंड के नेता मार्क रूट से सोमवार को मुलाकात की ताकि आक्रमण के खिलाफ पश्चिम की प्रतिक्रिया को सख्त करने पर चर्चा की जा सके। आलोचकों का हालांकि कहना है कि ब्रिटिश सरकार देर से ही सही लेकिन अपनी खड़ी की गई समस्याओं को दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है।
विपक्षी राजनेताओं और भ्रष्टाचार विरोधी प्रचारकों का कहना है कि जॉनसन के ‘कंजरवेटिव्स’ ने वर्षों से ब्रिटेन की संपत्तियों, बैंकों और व्यवसायों में गलत तरीके से पैसा कमाने की अनुमति दी है, जिससे लंदन को गलत तरीके से अर्जित धन के लिए ‘सफाई की मशीन’ में बदल दिया गया है। जॉनसन ने बार-बार दावा किया है कि यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर पुतिन को दंडित करने के लिए ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।
ब्रिटेन ने कई रूसी बैंकों और व्यवसायों पर प्रतिबंध लगाए हैं, सरकार का कहना है कि 250 अरब पाउंड (33 करोड़ डॉलर) से अधिक की रूसी आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया है। अब तक यद्यपि उसने ब्रिटेन में क्रेमलिन से संबंधित मुट्ठी भर लोगों की संपत्ति पर ही प्रतिबंध लगाया है जो यूरोपीय संघ या अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित ऐसे लोगों के मुकाबले काफी कम है। इसकी भारी आलोचना हुई है, जिसका असर होता दिख रहा है। दो हफ्ते पहले जॉनसन ने कहा कि आर्थिक अपराध विधेयक पारित किया जाएगा।
सप्ताहांत में, उन्होंने घोषणा की कि इसे सोमवार को संसद के माध्यम से भेजा जाएगा। विधेयक के लिए ब्रिटेन में संपत्ति वाली विदेशी फर्मों को अपने असली मालिकों का खुलासा करने की आवश्यकता होगी जिससे धन शोधन पर लगाम लगेगी और व्यवसायों व संपत्तियों को खरीदने के लिए छद्म मुखौटा कंपनियों के उपयोग पर नकेल कसी जा सकेगी। शुरू में, कानून के पालन के लिए कंपनियों को 18 महीने का समय दिया गया था जिसे घटाकर छह महीने कर दिया गया है- लेकिन आलोचकों का कहना है कि इसे और भी छोटा किया जाना चाहिए। विपक्षी सांसदों ने इटली की तर्ज पर सरकार से ब्रिटेन में कुलीन वर्गों की संपत्तियों को तुरंत जब्त करने का आग्रह किया है। इटली ने लक्जरी नौकाओं और विला में 14.3 करोड़ यूरो (15.6 करोड़ डॉलर) जब्त किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.