ब्रिटेन पुलिस ने लीवरपुल कार धमाके मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया

Updated on 15-11-2021 08:30 PM

लंदन ब्रिटेन के लीवरपुल में एक अस्पताल के बाहर हुए भीषण धमाके के मामले में तीन लोगों को यहां की आतंकवाद रोधी पुलिस ने हिरासत में लिया है। ब्रिटेन के लीवरपुल शहर में एक अस्पताल के बाहर एक कार में रविवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।

खबर के अनुसार आतंकवाद रोधी पुलिस ने तीन लोगों को शहर के केनसिंगटन इलाके से हिरासत में लिया। इनकी उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट को अभी तक आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है लेकिन आतंकवाद रोधी पुलिस मामले की जांच की अगुवाई कर रही है

और आतंकवाद संबंधी कानून के तहत ही इन तीनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। मर्सीसाइड पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिस वाहन में विस्फोट हुआ वह एकटैक्सीथी जिसे कुछ देर पहले ही अस्पताल तक लाया गया था। मामले की जांच अभी जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.