अगले हफ्ते से मास्क फ्री होगा ब्रिटेन, चरम पर ओमिक्रॉन:सरकार

Updated on 20-01-2022 09:28 PM

लंदन। अगले हफ्ते से मास्क फ्री होगा ब्रिटेन, यानि अगले सप्ताह से लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड संबंधी नियमों में ढील देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की लहर देशभर में अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

 इस दौरान उन्होंने सेल्फ-आइसोलेशन के लिए कड़े नियमों को रिन्यू नहीं करने की संभावना भी जताई। मौजूदा सेल्फ आइसोलेशन नियम मार्च में खत्म हो रहे हैं। इससे पहले हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को दिए बयान में प्रधानमंत्री ने कहा था कि नाइट क्लब और बड़े कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोविड पासपोर्ट की जरूरत खत्म होगी।

  हालांकि, संगठन चाहें, तो एनएचएस कोविड पास का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोगों को घर से काम करने की सलाह नहीं दी जाएगी। फेस मास्क जरूरी नहीं होगा, लेकिन लोगों को बंद या भीड़ वाली जगहों पर चेहरा कवर करने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा गुरुवार से माध्यमिक स्कूल वाले बच्चों को क्लास में मास्क नहीं पहनना होगा। पीएम जॉनसन ने कहा था कि आने वाले दिनों में यात्रा नियमों और इंग्लैंड में केयर होम विजिट को लेकर भी जारी पाबंदियों में ढील की घोषणा की जाएगी।

पीएम ने यह भी कहा कि सरकार का इरादा कोविड संक्रमित होने वालों को अपने आप आइसोलेट होने में कानूनी जरूरतों को खत्म करने का है। उन्हें बताया कि इसे सलाह और मार्गदर्शन के साथ बदल दिया जाएगा। सेल्फ आइसोलेशन को जारी नियम 24 मार्च को समाप्त हो रहे हैं। डाउनिंग स्ट्रीट प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव साजिद जावेद ने कहा, यह वह क्षण है, जिसपर हम गर्व कर सकते हैं।

 उन्होंने कहा, ‘यह याद दिलाता है कि जब हम साथ मिलकर काम करें, तो देश लक्ष्य हासिल कर सकता है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसेफिनिश लाइनया अंतिम रेखा भी नहीं मानना चाहिए, क्योंकि वायरस और भविष्य में आने वाले वेरिएंट्स को खत्म नहीं किया जा सकता। जावेद ने कहा कि इसके बजाए हम जिस तरह फ्लू के साथ जीना सीख चुके हैं, उसी तरह कोविड के साथ जीना भी सीखना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.