यूक्रेन और यूरोपीय युद्धप्रेमी भ्रम में हैं... ट्रंप के पीस प्लान पर आया पुतिन का रिएक्शन, कीव को खुली धमकी

Updated on 22-11-2025 12:51 PM
मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए पेश किए गए पीस प्लान ने व्लादिमीर पुतिन को खुश कर दिया है। इस योजना को रूस के लिए फायदे का सौदा बताया जा रहा है। अमेरिकी शांति योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का 28-पॉइंट पीस प्लान यूक्रेन में आखिरी शांतिपूर्ण समझौते का आधार बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कीव को खुली धमकी भी दी कि अगर कीव ने इससे इनकार किया तो रूसी सेना उसके और इलाके पर कब्जा करेगी। पुतिन ने इस बात की पुष्टि की कि मॉस्को को यूक्रेन में शांति के लिए अमेरिका का प्रस्ताव मिल गया है।

पुतिन ने सरकारी टीवी पर सीनियर अधिकारियों से कहा, 'मेरा मानना है कि इसे आखिरी शांतिपूर्ण समझौते के आधार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।' पुतिन ने कहा कि मॉस्को को प्लान मिला है और इसे एक नया संस्करण बताया। पुतिन ने मॉस्को में कहा कि 'इस टेक्स्ट पर हमारे साथ किसी भी तरह से कोई खास चर्चा नहीं हुई है और मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि ऐसा क्यों है। अमेरिकी प्रशासन अभी तक यूक्रेनी पक्ष की सहमति नहीं ले पाया है। यूक्रेन इसके खिलाफ है।'

पुतिन की यूक्रेन को धमकी

पुतिन ने कहा कि 'जाहिर है, यूक्रेन और उसके यूरोपियन सहयोगी अभी भी भ्रम में हैं और युद्ध के मैदान में रूस को रणनीतिक हार देने का सपना देख रहे हैं।' पुतिन ने आगे धमकी दी कि अगर यूक्रेन प्रस्ताव से पीछे हटता है तो उसे अपने और इलाके गंवाने होंगे। उन्होंने कहा, 'अगर कीव राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करना चाहता है और ऐसा करने से मना करता है, तो उन्हें और यूरोपियन युद्ध प्रेमियों को समझना चाहिए कि कुपियांस्क में जो घटनाएं हुईं है, वे फ्रंट के दूसरे खास सेक्टर्स में भी जरूर दोहराई जाएंगी।' उन्होंने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और जब तक शांति नहीं होगी, तब तक आगे बढ़ती रहेगी। कीव और यूरोपियन ताकतों को इस सच्चाई को समझना होगा।

ट्रंप के पीस प्लान में क्या है?

अमेरिकी शांति प्रस्ताव को रूस की तरफ झुकाव वाला माना जा रहा है। 28 पॉइंट वाले पीस प्लान में यूक्रेन का इलाका रूस को सौंपने की बात कही गई है, जिसमें क्रीमिया और डोनेट्स्क का क्षेत्र शामिल है। यूक्रेन को अपनी सेना का साइज कम करना होगा और नाटो की सदस्यता का रास्ता बंद हो जाएगा। शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के सामने सबसे मुश्किल घड़ी में से एक बताया, क्योंकि देश अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के सामने एक बड़ा खतरा है, जिसमें यूक्रेन को अपना सम्मान या एक अहम दोस्त (अमेरिका) को खोना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.