यूक्रेन संकट- चीन को छोड़ रूस की चहुंओर निंदा

Updated on 01-03-2022 08:17 PM

न्यूयॉर्क यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने भी रूस की इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से अपने परमाणु दस्ते को अलर्ट पर रखना 'रोंगटे खड़े कर देने वाला' घटनाक्रम है। वहीं बाइडेन प्रशासन ने रूसी संस्थाओं और उनके केंद्रीय बैंकों के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

 इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि रूसी कार्रवाई यूक्रेन की ओर से उकसावे का नतीजा है। गुतारेस ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक आपात एवं विशेष सत्र में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बढ़ती हिंसा से बच्चों सहित आम आदमी की हो रही मौतें बिल्कुल ही अस्वीकार्य हैं। 'अब बस बहुत हो गया। यूक्रेन में चल रही लड़ाई को अब रुकना होगा।' गुतारेस ने रूस से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी चीज परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को सही नहीं ठहरा सकती।

पहले दिन से संयुक्त राष्ट्र रूस की कड़े शब्दों में आलोचना कर रहा है। कई बड़े प्राइवेट बैंक और इक्विटी फर्म भी मास्को के खिलाफ एक वैश्विक विरोध का हिस्सा बन रहे हैं। यूरोपीय संघ ने भी रूस पर 'अब तक के सबसे सख्त' प्रतिबंध लगाए हैं। एक ओर जब पूरी दुनिया रूस पर प्रतिबंध लगा रही है तब चीन ने उससे गेहूं खरीद पर लगे सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है।

रूस के पुराने दोस्त चीन का मानना है कि डोनबास क्षेत्र में रूस के लोगों पर अत्याचार और नाटो और यूरोपीय संघ की ओर से सुरक्षा चिंताओं सहित कई लंबे समय से चली रहीं शिकायतों ने रूस को ट्रिगर किया। यूरोपीय संघ और नॉर्डिक देशों ने सैन्य कार्रवाई चुनने के लिए मॉस्को की आलोचना की है। यहां तक कि स्विट्जरलैंड ने भी रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल होने के लिए अपनी ऐतिहासिक रूप से 'तटस्थ' रवैये को छोड़ दिया है। चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने रूस को समर्थन की पेशकश है। चीन ने तनाव को कम करने और वार्ता का आग्रह करते हुए कहा कि 'रूस और सभी देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं' को मान्यता दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में चीनी दूत ने नाटो की शीत युद्ध मानसिकता की भी आलोचना की है। रूसी हमले के बीच यूक्रेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आवेदन दे दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.