कीव की ओर बढ़ रही रूसी सेना को यूक्रेन ने दिया बड़ा झटका

Updated on 25-02-2022 07:24 PM

कीव रूस के हमले के बाद यूक्रेन के सैन्य बलों का जोश चरम पर है। चेर्नोबिल के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही रूसी सेना को बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस के एक फाइटर जेट को राजधानी कीव के ऊपर मार गिराया है।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है। यूक्रेन के हमले में यह विमान आग के गोले में बदल गया। विमान का मलबा पूरे कीव में फैल गया। इस बीच रूसी सेना के निशाने पर अब यूक्रेन की राजधानी कीव ही है और वे बहुत तेजी से अपने लक्ष् की ओर बढ़ रहे हैं जहां उन्हें रास्ते में यूक्रेन की सेना से करारा जवाब मिल रहा है।

इससे पहले यूक्रेन की सेना ने रूस के 30 टैंकों को बर्बाद कर दिया था। इसके अलावा यूक्रेन ने 7 िमानों और 6 रूसी हेलीकॉप्टरों को भी मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले राजधानी कीव के आसमान में मंडरा रहे रूसी लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने गुरुवार को गोस्टोमेल हवाईअड्डे पर कहर बरपाया था।

एख मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, यूक्रेनी सेना ने बचाव के लिए एक लड़ाई शुरू की और जमीनी सुरक्षा बल हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए आगे बढ़ा। इसके बाद चार रूसी हेलिकॉप्टरों पर हवा में ही हमला किया गया।

इस बीच, क्रीमिया से बाहर निकलते हुए रूसी टैंक खेरसॉन के पास पहुंचे और नीपर नदी की ओर बढ़े, जहां उनके साथ और अधिक हेलीकाप्टर भी जुड़ गए और बिजली संयंत्र पर कब्जा कर लिया। दोपहर में कखोवका हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट के ऊपर रूसी झंडा देखा गया।

हालांकि यूक्रेनी सेनाएं पूर्व में खार्किव के आसपास एक कड़ा प्रतिरोध करती दिखाई दीं, जहां कई रूसी टैंक और बख्तरबंद वाहनों को कीव की सेना द्वारा नष्ट कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सड़कों पर शव पड़े हुए दिखाई दिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दो रूसी सैनिकों को भी क्षेत्र में कीव की सेना ने पकड़ लिया था। सीमा रक्षक इकाइयों (बॉर्डर गार्ड यूनिट्स) ने कहा कि वे रूसी सेना के खिलाफ सूमी और पूर्वी क्षेत्र के नियंत्रण के लिए लड़ रहे थे। इससे पहले दिन में, उन्होंने बेलारूस से हमले की सूचना दी थी, क्योंकि रूसी और बेलारूसी टैंक सीमा पार चले आए थे।

 रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बेलारूसी क्षेत्र से चार बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गईं। यह घटनाक्रम क्रूज मिसाइलों, तेज बमबारी और जीआरएडी रॉकेटों द्वारा पूर्व से पश्चिम की ओर लक्ष्य को निशाना बनाने के बाद सामने आया, जिसका उद्देश्य राजधानी में हवाई क्षेत्रों, सैन्य ठिकानों, बारूद के ढेर और कमांड पोस्टों को निशाना बनाना था।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य हमले के संबंध में कीव के साथ आत्मसमर्पण की शर्तों पर बातचीत करने को तैयार है। पेसकोव के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वलोदिमिर जेलेंस्की के साथ चर्चा में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी होने की बात कही है।

 एजेंडा तैयार करने में तटस्थ स्थिति की गारंटी और अपने क्षेत्र में कोई हथियार नहीं होने के वादे पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पेसकोव ने स्पष्ट किया, ‘राष्ट्रपति ने तथाकथित रेड-लाइनसमस्याओं को हल करने के लिए यूक्रेन से हम क्या उम्मीद करेंगे, इसके बारे में अपना दृष्टिकोण तैयार किया। यह तटस्थ स्थिति है, और यह हथियारों को तैनात करने से इनकार है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ देश के सैन्य हमले के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं और वह फैसला करेंगे कि ऑपरेशनपरिणामों और उपयुक्तता के आधार परकब खत्म होगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यह बात गुरुवार को कही।

 खबरों के मुताबिक, जब पत्रकारों ने पूछा कि हमला कब खत्म होगा, अधिकारी ने कहा, ‘ऑपरेशन के अपने लक्ष्य हैं और उन्हें हासिल करने की जरूरत है।पुतिन ने गुरुवार की सुबह अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया है और उधर सेना ने हमले शुरू कर दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.