यूक्रेन- राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना हुई भावुक कहा- 'मुझे गर्व है मैं अपने पति और जनता के बीच में हूं'

Updated on 01-03-2022 08:34 PM

कीव रूस के यूक्रेन पर भीषण हमले के बीच हालात बेहद खराब हैं। सीमावर्ती राज्यों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। अब राजधानी कीव की बारी है। यूक्रेन के अधिकांश नागरिक जहां अपने घर छोड़कर दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की पहले दिन से ही अपनी मातृभूमि छोड़ने से इनकार कर रहे हैं। उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने भी अपनी पति के साथ यूक्रेन में रहने का फैसला किया है।

 वह लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से बात भी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे प्यारे देशवासियों! मैं आज आप सभी को टीवी पर, सड़कों पर, इंटरनेट पर देख रही हूं। मैं आपके पोस्ट और वीडियो देख रही हूं और मुझे गर्व है कि मैं आपके साथ अपने देश की धरती पर रह रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं अपने पति और जनता के बीच में हूं।' दूसरी पोस्ट में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर शेयर की।

यूएनजीए के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने सोमवार को 193 सदस्यीय निकाय के यूक्रेन पर आपातकालीन विशेष सत्र की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के दौरान यूक्रेन के दूत सर्गेई किस्लिट्सिया ने रूसी भाषा में अपना बयान पढ़ा। उन्होंने कहा कि महासभा को वैश्विक सुरक्षा पर मंडराते खतरे के मद्देनजर यह आपातकालीन सत्र बुलाना पड़ा। सर्गेई ने कहा कि महासभा को स्पष्ट तौर पर रूस को अपनी आक्रामकता को रोकने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को बिना किसी शर्त तत्काल यूक्रेनी क्षेत्रों से अपनी सेना को हटाना चाहिए।

इस बीच सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के विशेष आपातकालीन सत्र के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है। इस बीच भारत सरकार लगातार 'ऑपरेशन गंगा' के जरिए अपने छात्रों को वापस ला रही है। चार मंत्रियों को यूक्रेन की सीमावर्ती राज्यों में उनके रेस्क्यू ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही भारत आज अपनी मानवीय सहायता यूक्रेन को भेजेगा। इसमें दवाईयां भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.