यूक्रेन-रूस जंग- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सोमवार को पेश होंगे दोनों देश

Updated on 05-03-2022 08:39 PM

वॉशिंगटन यूक्रेन-रूस युद्ध से दुनिया चिंतित है ऐसे में मॉस्को को सैन्य अभियानों को निलंबित करने का आदेश देने के लिए कीव द्वारा मांगे गए आपातकालीन उपायों पर सुनवाई में यूक्रेन और रूस सोमवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आमने-सामने होंगे। वहीं रूस की कानूनी टीम के एक प्रमुख वकील एलेन पेलेट ने इस्तीफा दिया है। संयुक्त राष्ट्र न्यायालय में यूक्रेन द्वारा दर्ज कराए मामले में नरसंहार की रोकथाम पर 1948 की संधि की व्याख्या पर रूस और यूक्रेन दोनों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। संधि में अदालत को विवादों को हल करने के लिए मंच के रूप में नामित किया गया है।

बता दें, यूक्रेन ने मुकदमे में तर्क देते हुए कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पूर्वी यूक्रेन में नरसंहार हुआ है या होगा। साथ ही यूक्रेन पर रूस के पास कार्रवाई करने का कोई वैध आधार नहीं है। वहीं दूसरी ओर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में लोगों की रक्षा करने के लिए सैन्य कार्रवाई की गई है।

इससे पहले आईसीजे के बयान में कहा गया, 'वर्तमान में महामारी की स्थिति को देखते हुए, यह सुनावाई हाइब्रिड प्रणाली में की जाएगी। न्यायालय के कुछ सदस्य ही ग्रेट हॉल ऑफ जस्टिस में व्यक्तिगत रूप से मौखिक कार्यवाही में शामिल होंगे जबकि अन्य सदस्य वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।' उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के पास दोनों विकल्प हैं, वे चाहें तो सशरीर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं या वर्चुअल रूप से भी शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन ने 26 फरवरी को आईसीजे में एक आवेदन दायर कर रूस के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया था और न्यायालय से रूस को यूक्रेन में सभी सैन्य अभियानों को तुरंत रोकने के लिए कहने का आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.