यूक्रेन- जेलेंस्की बोले- रूस ने पांच दिन दिए थे, हम 50वें दिन भी जिंदा हैं...

Updated on 16-04-2022 07:46 PM

कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का राष्ट्रवाद अंतत: वहां के नागरिकों को रिझा रहा है उन्होंने कहा कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किया। 2014 में रूसी सैनिक हमारे यहां आए थे। उन्होंने हमारे क्रीमिया पर कब्जा कर लिया उन्होंने इसे एक बड़े सैन्य अड्डे में बदल दिया।

पचास दिन पहले, 24 फरवरी को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पड़ोसी यूक्रेन पर सैन्य हमले की शुरुआत की घोषणा की थी। रूसी तोपखाने और हवाई हमलों ने यूक्रेनी शहरों को कुचल दिया, और क्रेमलिन की सेना सीमा पार देश में घुसकर बड़ा 'सैन्य अभियान' चलाने लगी, जिससे बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बन गया है।

पचास दिन पहले, 24 फरवरी को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पड़ोसी यूक्रेन पर सैन्य हमले की शुरुआत की घोषणा की थी। रूसी तोपखाने और हवाई हमलों ने यूक्रेनी शहरों को कुचल दिया, और क्रेमलिन की सेना सीमा पार देश में घुसकर बड़ा 'सैन्य अभियान' चलाने लगी, जिससे बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बन गया है।

लेकिन इन तमाम घटनाक्रमों के बीच यूक्रेन अभी भी खड़ा है और रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। यही वजह है कि यूक्रेन की सेना और राष्ट्रपति जेलेंस्की की 'पूरी दुनिया' में तारीफ हो रही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी आक्रमण के 50 दिनों को याद करते हुए अपने देश को "पूरी दुनिया के लिए नायक" बताते हुए सम्मानित किया। अपने सिग्नेचर स्टाइल में रात के संबोधन में, उन्होंने अपने साथी यूक्रेनियन की बहादुरी के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी दुनिया के आजाद लोगों के हीरो हैं।

जेलेंस्की ने कहा, "उन लोगों के लिए जो कुदाल को कुदाल कहने का साहस रखते हैं। उन लोगों के लिए जो झूठे प्रचार के जाल में नहीं फंसे। आप सभी नायक बन गए हैं। सभी यूक्रेनी पुरुष और महिलाएं जिन्होंने ये दंश झेला है और इसके विरुद्ध खड़े हुए हैं और हार नहीं मानी। आप ही जीतोगे। यूक्रेन में शांति आप ही लाओगे। आप आजाद दुनिया के हीरो हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.