जेलेंस्की के अड़ियलपन की वजह से संकट में पड़ सकता है स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में यूक्रेन का अस्तित्व : पुतिन

Updated on 06-03-2022 09:12 PM

मॉस्को महिला पायलटों के साथ एक बैठक में शनिवार को पुतिन ने कहा कीव के कदम यूक्रेन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा अगर जेलेंस्की जो कर रहे हैं, उसे जारी रखते हैं, तो वे एक देश के रूप में यूक्रेन के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस यूक्रेन में अति-राष्ट्रवादी ताकतों के साथ सहयोग करने की ब्रिटेन की इच्छा और कीव शासन को ब्रिटिश हथियारों की आपूर्ति को नजरअंदाज नहीं करेगा।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा आइए, यूक्रेन में कीव शासन और अति-राष्ट्रवादी ताकतों के साथ अंग्रेजों के सहयोग को याद करें। इन दिनों ब्रिटिश हथियारों की लगातार आपूर्ति हो रही है, जिनका उपयोग डोनबास की नागरिक आबादी और रूसी सेना के खिलाफ किया जा रहा है।

मास्को ने बताया वास्तव में लंदन ने अपनी विदेश नीति को रूसी राष्ट्रीय हितों को जितना संभव हो, उतना नुकसान पहुंचाने की तरफ मोड़ दिया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस अपने हमवतन से यूक्रेन के लिए लड़ने की अपील कर रही हैं और हाउस ऑफ कॉमन्स में सभी रूसियों को ब्रिटेन से बाहर भेजने के लिए कॉल कर रही हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रतिनिधि मारिया जखारोवा ने कहा रूस एंग्लो-सैक्सन को देश के मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस बात से इनकार नहीं किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की रूस और नाटो के बीच संघर्ष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और यह बात उनके 'सैन्यवादी उन्माद' से पता चलती है।

 लावरोव ने कहा उन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए वह अपने क्यूरेटरों के प्रति थोड़े कठोर हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या वह इसलिए इतने परेशान हैं कि नाटो उनके लिए खड़ा नहीं हुआ, जैसा कि उन्होंने आशा की थी। इसलिए वह अभी भी इस पूरे घटनाक्रम में नाटो को शामिल करके संघर्ष के समाधान पर निर्भर हैं।

किर्गिस्तान के विदेश मंत्री रुस्लान कजाकबेव के साथ बैठक के बाद मंत्री ने कहा यह पता चल रहा है कि वह वाशिंगटन, पेरिस, बर्लिन और अन्य राजधानियों से लगातार रहे बयान नहीं सुनते हैं कि नाटो इस संघर्ष में हस्तक्षेप नहीं करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि जेलेंस्की नाटो और रूस के बीच संघर्ष को 'अभी भी भड़काने' का प्रयास कर रहे हैं। लावरोव ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि वे बातचीत के जरिए संघर्ष को खत्म करने के मूड में हैं, लेकिन हम आशा करते हैं कि उनका मूड बदल जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.