बिना पानी-बिजली के यूक्रेन का मोरियुपोल शहर, डेडबॉडी निकालना भी मुश्किल

Updated on 06-03-2022 08:35 PM

कीव रूसी सेना का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में आक्रमण जारी है। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल के मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि शहर में पांच दिनों से बिजली नहीं है और उनके पास पानी नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे मृतकों के शव बरामद नहीं कर पा रहे हैं, जबकि शहर में लगातार छठे दिन हवाई हमले जारी हैं। बोइचेंको ने कहा कि स्थिति बहुत जटिल है और रूसी सेना ने पहले ही मानवीय गलियारे पर नाकाबंदी कर दी है।

 उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर  साक्षात्कार में कहाकि हमारे पास बहुत सारी सामाजिक समस्याएं हैं, जो सभी रूसियों ने पैदा की हैं। करीब 4 लाख की आबादी वाला मोरियुपोल पांच दिनों से बिजली के बिना है। हमारे सभी थर्मल सबस्टेशन बिजली सप्लाई पर निर्भर हैं। हमारे पास गर्मी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मेयर ने यह भी कहा कि कोई मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। बोइचेंको ने रूसी सेना पर शहर को घेरने और शहर को मानवीय गलियारे से काटने के लिए नाकाबंदी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहाकि वे हमें मानवीय गलियारे से अलग करना चाहते हैं। आवश्यक सामान, चिकित्सा आपूर्ति, यहां तक ​​​​कि शिशु आहार की डिलीवरी बंद कर रहे हैं। उनका टारगेट शहर को घुटने पर लाना है। बोइचेंको ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घायलों और मृतकों की संख्या में हजारों की संख्या में वृद्धि हुई है। आंकड़े केवल बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि वे यूक्रेनियन को यूक्रेनी (राज्य) द्वारा मारे जाने से बचाना चाहते हैं, लेकिन वे ही हत्या कर रहे हैं। मेयर ने पिछले 10 दिनों से शहर में जान बचाने वाले बहादुर डॉक्टरों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे हमारे अस्पतालों में अपने परिवारों के साथ रहते और सोते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.