नैन्सी पेलोसी के कीव दौरे को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समर्थन का महत्वपूर्ण कदम बताया

Updated on 02-05-2022 10:04 PM

कीव युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के दौरे पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी है और इस दौरान हालातों का जायजा लेने के बाद उन्होंने कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मुलाकात की है। जेलेंस्की ने मुश्किल समय में नैन्सी पेलोसी की यात्रा को समर्थन का एक अहम कदम बताया। पेलोसी और अमेरिका के पांच से अधिक सांसदों ने सप्ताहांत में जेलेंस्की और उनके शीर्ष सहयोगियों से मुलाकात की थी, जो करीब तीन घंटे चली थी।

रूसी सेना से घिरे राष्ट्र के साथ अमेरिकी एकजुटता दिखाने और जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए इन नेताओं ने यूक्रेन की यात्रा की। जेलेंस्की ने रविवार शाम टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि पेलोसी के साथ बैठक में यूक्रेन को रक्षा आपूर्ति, वित्तीय समर्थन और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोगउन सभी भागीदारों के आभारी हैं, जो इतने कठिन समय में हमारी राजधानी का दौरा करके समर्थन के ऐसे महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली संकेत दे रहे हैं।

इसके अलावा, जेलेंस्की ने बताया कि फरवरी के अंत में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से रूस के साथ मिलकर बनाए गए मानवीय गलियारों से 3,50,000 से अधिक लोगों को युद्ध क्षेत्रों से निकाला गया है। बड़ी संख्या में नागरिकों को बमबारी की मार झेल रहे मारियुपोल शहर में इस्पात संयंत्र से रविवार को निकाला गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.