रूस के 30 किमी अंदर घुसी यूक्रेनी सेना:कई इमारतों पर यूक्रेनी झंडा फहराया, 250 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा

Updated on 12-08-2024 05:51 PM

रूस में यूक्रेनी सेना 30 किमी अंदर तक घुस गई है। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब यूक्रेन, रूस में घुस कर हमले कर रही है।

रूस ने शुक्रवार तक यूक्रेनी सीमा से सटे कुर्स्क में कम से कम 250 वर्ग किलोमीटर का इलाका गंवा दिया है। यूक्रेनी सैनिकों का अगला टारगेट रूसी शहर सुद्जा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें यूक्रेनी सैनिक इमारतों पर रूसी झंडा हटाकर अपने देश का झंडा लगा रहे हैं।

वहीं, रूस, यूक्रेनी हमले को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके सैनिकों ने रूस के टोलपिनो और ओब्शची कोलोडेज गांवों में यूक्रेनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ हुई है।

कुर्स्क न्यूक्लियर प्लांट के नजदीक हो रही लड़ाई
रूस के कुर्स्क इलाके में छठे दिन भी यूक्रेनी हमला जारी है। रूस ने 8 अगस्त को ही इलाके में इमरजेंसी लगा दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक मात्र 24 घंटों में यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में दो प्रमुख किलेबंदी को ध्वस्त कर दिया। इसे बनाने में रूस को ढाई साल से अधिक समय लगा था और इस पर 170 मिलियन डॉलर ( करीब 14 हजार करोड़) से ज्यादा खर्च हुए थे।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रविवार को कहा कि रूसी सेना की तरफ से इसका करारा जवाब मिलेगा। जखारोवा ने कहा कि इन हमलों का मकसद रूसी नागरिकों की हत्या करना, उन्हें डराना और देश के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है।

रूस और यूक्रेन सेना के बीच जिस इलाके में लड़ाई चल रही है वह कुर्स्क न्यूक्लियर प्लांट के नजदीक है। ये पावर प्लांट रूस के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट्स में से एक है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) चीफ राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि न्यूक्लियर हादसे को रोकने की कोशिश की जानी चाहिए। अगर कोई हादसा होता है तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दावा- यूक्रेन की बढ़त से पुतिन की छवि को नुकसान
अमेरिकी मैगजीन टाइम ने यूक्रेन की बढ़त को लेकर कहा है कि ये यूक्रेन की सफलता मामूली है, लेकिन इससे पुतिन की ताकतवर छवि को नुकसान पहुंचा है। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक यूक्रेनी सीमा के पास बसे 76,000 लोगों को सुरक्षित इलाके में भेज दिया गया है।

यूक्रेनी सेना 6 अगस्त को कुर्स्क इलाके में घुस गई थी। रूस ने दावा किया कि टैंकों और तोपखानों से लैस करीब 1 हजार यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क में दाखिल हुए। रूस के अंदर यूक्रेनी सैनिकों की तस्वीरें, वीडियो सामने आने के बाद भी यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी सीमा में घुसने को लेकर चुप्पी साध रखी थी।

इसके बाद रविवार को जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर माना कि यूक्रेन ने रूसी इलाके में घुसकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर कुर्स्क से 2,000 से ज्यादा बार हमले किए। हम रूस को बताना चाहते हैं कि हम भी जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन न्याय के लिए लड़ रहा है। उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों का शुक्रिया अदा भी किया।

एक यूक्रेनी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा, “रूसी सैनिक अपनी सीमा की रक्षा करने में कमजोर हैं। हम इस इलाके में भारी पड़ रहे हैं। हमारा मकसद दुश्मन को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना है।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.