घातक विस्फोटक सामग्री से भरा यूक्रेन का विमान यूनान में हादसाग्रस्त, 8 की मौत

Updated on 17-07-2022 09:01 PM

पलेखोरी, यूनान उत्तरी यूनान में विस्फोटकों से लदा एक यूक्रेनी के हादसाग्रस्त होने के बाद धमाकों की गूंज से कवाला सिटी सिहर गई। घटना शनिवार को हुई जब एक यूक्रेन की एक विमानन कंपनी का मालवाहक विमान हादसाग्रस्त हो गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने हादसे के बाद दो घंटों तक धमाकों की आवाज सुनी और आग की लपटें उठती देखी। यूनान के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने बताया कि यह विमान सर्बिया से जॉर्डन जा रहा था। सोवियत द्वारा निर्मित इस टर्बोप्रोप विमान का संचालन मेरिडियन कंपनी कर रही थी।


यूनान के मीडिया ने बताया कि विमान में आठ लोग सवार थे और इसमें 12 टनखतरनाक सामग्रीले जाई जा रही थी जिसमें से ज्यादातर विस्फोटक थीं। बहरहाल, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है कि विमान में क्या ले जाया जा रहा था। दुर्घटनास्थल से तीव्र गंध आने के कारण एहतियात के तौर पर इसके पास स्थित दो इलाकों में रहने वाले लोगों से पूरी रात अपने घर की खिड़कियां बंद रखने, घर से बाहर निकलने और मास्क पहनने के लिए कहा गया है। प्राधिकारियों ने बताया कि उन्हें यह मालूम नहीं है कि क्या विमान में खतरनाक रसायन था।


यूनान के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने बताया कि पायलट ने विमान के एक इंजन में दिक्कत की जानकारी दी थी और उसे थेसालोनिकी या कवाला हवाईअड्डों पर उतरने का विकल्प दिया गया था और उसने यह कहते हुए कवाला पर उतरने का फैसला किया था कि उसे आपात स्थिति में विमान को उतारना पड़ेगाा। इसके तुरंत बाद विमान के साथ संपर्क टूट गया। विमान हवाईअड्डे से करीब 40 किलोमीटर पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से पहले आग का गोला और धुएं का गुबार देखने की सूचना दी। दमकल सेवा ने घटनास्थल के आसपास के 400 मीटर के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.