यूक्रेन के सैनिकों ने चतुराई से 30 दिन में रूस के 100 फाइटर जेट मार गिराए

Updated on 24-03-2022 06:57 PM

कीव रूस के लगातार जारी हमले यूक्रेनी सैनिकों के हौंसलों को पस्त नहीं कर सके। रूस को अपने इस मिशन में 30 दिन बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है। जमीन पर कब्जा करने की बात तो छोड़िये रूस की सेना अभी हवा में भी अपनी बादशाहत को कायम नहीं कर पाई है।

 रूस के फाइटर जेट और मिसाइलों के सामने यूक्रेन की सेना कहीं नहीं ठहरती है लेकिन उसके फाइटर जेट अभी भी उड़ान भर रहे हैं और रूस की हवा टाइट है। यूक्रेन ने रूस के 100 से ज्यादा फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है।

 यूक्रेन की वायुसेना के एक अधिकारी एंद्रीय ने एक बातचीत में कहा कि अब जंग में स्थितियां उनके पक्ष में मुड़ रही हैं। उन्होंने कहा, 'अब स्थितियां शांति की ओर बढ़ रही हैं। शुरुआत में वे अपनी ज्यादा संख्या की वजह से भारी पड़ रहे थे लेकिन अब स्थितियां बेहतर हो रही हैं।

 कई रूसी पायलटों ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया है क्योंकि हम उनको मारगिरा रहे हैं।' उन्होंने बताया कि वह अभी रूस में बने सुखोई-27 फाइटर जेट को उड़ा रहे हैं। इस दौरान वे यूक्रेन की सेना को मदद कर रहे हैं।

एंद्रीय ने कहा, 'रूस पायलट ज्यादा आधुनिक लड़ाकू विमान उड़ा रहे हैं। वे ज्यादा दूरी से मिसाइल फायर करने में सक्षम हैं। इससे हम उन्हें मार गिराने के लिए जब रास्ते में होते हैं तब तक उनकी मिसाइल जाती है।' उन्होंने बताया कि इस जंग में उन्हें अमेरिका और नाटो देशों की ओर से मिला प्रशिक्षण बहुत काम रहा है। उन्होंने कहा कि हमने अमेरिका के एफ-15 और एफ-16 फाइटर जेट के साथ कुछ साल पहले अभ्यास किया था।

इस दौरान हमने फाइटर जेट को मार गिराने के लिए कुछ तकनीक को ईजाद किया था जो अब काम रही है। यूक्रेनी पायलट ने कहा कि पश्चिमी देशों से हमें कई डिफेंस प्रणालियां मिली हैं जिससे हम अब आसानी से उड़ान भर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई रूसी पायलटों ने जंग में जाने से ही मना कर दिया है, वे डरे हुए हैं।

 यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा रूसी फाइटर जेट और 123 हेलिकॉप्टरों को मार िराया है। हालांकि अभी तक इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। रूस ने अभी तक अपने नुकसान का सही सही आंकड़ा नहीं बताया है।

नाटो का दावा है कि रूस हर तरह के हथियारों को जंग में गंवा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि हमारा मानना है कि रूस अभी तक यूक्रेन के हवाई क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर सका है।' उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना बहुत चतुराई से अपने एयर डिफेंस का इस्तेमाल कर रही है।

उधर, यूक्रेन की सेना ने कहा है कि हम इस वजह से पलटवार कर पा रहे हैं क्योंकि हम इस तरह की स्थिति के लिए पिछले 8 साल से तैयारी कर रहे थे। इस दौरान हमने सीखा कि हमारे पास मौजूद हथियारों के बल पर किस तरह से रूसी सेना को मात दी जा सकती है। यही वजह है कि वे हवा से आतंक नहीं फैला पा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.