अंपायर असद रऊफ का कार्डियक अरेस्ट हुआ निधन

Updated on 15-09-2022 05:50 PM
आईसीसी के एलीट पैनल का हिस्सा रह चुके पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ (66) (Asad Rauf) का बुधवार को लाहौर में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है. इस खबर की पुष्टि उनके भाई ताहिर ने की है. पूर्व अंपायर के भाई ने बताया है कि निधन से पहले वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे, लेकिन अचानक से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, और वह जीवित नहीं रह सके.

रऊफ साल 2006 से 2013 तक आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल के सदस्य रह चुके हैं. उनके उपर मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप भी लगा था. फरवरी साल 2016 में रऊफ को बीसीसीआई (BCCI) द्वारा भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया. जिसकी वजह से उन्हें पांच साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया. पाकिस्तानी अंपायर को औपचारिक रूप से मुंबई पुलिस ने साल 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी कांड में आरोपी पाया था.
विज्ञापन

बता दें असद रऊफ ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 231 मुकाबलों में अंपायरिंग की. इसमें 64 टेस्ट, 28 टी20 और 139 वनडे मुकाबले शामिल रहे. पाकिस्तानी अंपायर ने साल 2013 में सभी प्रकार की अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था.

असद रऊफ के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है. लोग उनके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी-अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं. यही नहीं रऊफ के चाहने वाले उनके परिवार के प्रति भी अपने  संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, और उनके परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.