आईपीएल के अपने पदार्पण मैच में ही उमरान ने बनाया रिकार्ड

Updated on 04-10-2021 08:45 PM

दुबई जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड अपने नाम किया है। उमरान ने अपने पदार्पण मैच में ही कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 150.06 किमी किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह इस सत्र की किसी भी भारतीय गेंदबाज की फेंकी हुई सबसे तेज गेंद थी। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने 146.68 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी।


इस मुकाबले में हालांकि उमरान की टीम हैदराबाद 6 विकेट से हार गयी। इस मैच में हैदराबाद टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना पाई जिसके बाद केकेआर ने जीत के इस लक्ष्य को दो गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ ही केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। गौरतलब है कि टी नटराजन के कोरोना संक्रमित होन के बाद सनराइजर्स ने मलिक को टीम में शामिल किया था। उमरान ने 4 ओवर में कुल 27 रन ही दिए। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना पदार्पण इसी साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.