यूएन प्रमुख बोले- तापमान वृद्धि रोकने के लिए देशों को अहम कदम उठाने की जरूरत

Updated on 21-09-2021 07:45 PM

जिनेवा धरती पर पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के समाधान के लिए विश्व के नेताओं पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों से इस सप्ताह इसके लिए कई बार आह्वान किया गया है। पिछले चार दिन में दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र ने तापमान बढ़ाने वाली गैसों का उत्सर्जन घटाने, गरीब देशों को स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए वित्तीय मदद करने तथा अन्य कदम उठाने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस नेएसोसिएटेड प्रेसको एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैं हड़बड़ी में नहीं हूं लेकिन मैं काफी चिंतित हूं। हम हालात बिगड़ने के कगार पर हैं और गलत दिशा में एक कदम भी जोखिम भरा साबित हो सकता है।

गुतारेस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर्यावरण के संबंध में और कदम उठाने के लिए सोमवार को दुनिया के 35-40 नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं ताकि छह हफ्ते में स्कॉटलैंड में जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण समझौते किए जा सकें। वर्ष 2015 के पेरिस पर्यावरण समझौते के बाद यह देशों के बीच महत्वपूर्ण राय बनाने में अगला कदम होगा। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी बैठक की थी। गुतारेस ने बाइडन के वार्ता मंच पर कहा, ‘हमारे लिए तेजी से समय खत्म हो रहा है। असफलता की पूरी आशंका है।इस साल अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में दावानल, चीन, अमेरिका और यूरोप के कुछ इलाकों में बाढ, चक्रवाती तूफान का बढ़ता प्रकोप और प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा।

अमेरिका के पूर्व जलवायु वार्ताकार और निजी कंपनी क्लाइमेट एडवाइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निगेल पुरविस ने कहा कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली बैठक को लेकर वह बहुत आशावादी नहीं है क्योंकि नेता पहले भी इसके लिए वादे कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि फिर भी उन्हें उम्मीद है कि दुनिया के शीर्ष कार्बन उत्सर्जक में शामिल चीन जैसे देश प्रदूषण घटाने के लिए पेरिस समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेंगे जबकि अमेरिका जैसे अमीर देशों को गरीब देशों की मदद करनी चाहिए। पर्यावरण सप्ताह के लिए न्यूयॉर्क में विभिन्न देशों के नेता, कार्यकर्ता और कारोबार क्षेत्र से जुड़े अधिकारी एकत्र हो रहे हैं। बैठकों के दौरान जी-20 समूह के देशों से और कदम उठाने का आह्वान किये जाने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.