यूएन महासचिव ने यौन शोषण के आरोपों पर गबोन से शांतिरक्षकों को तत्काल घर भेजा

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

जिनेवा वैश्विक निगरानी संस्था संयुक्त राष्ट्र (यूएनओप्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने गबोन से संगठन के शांति रक्षकों पर लगे गंभीर यौन शोषण के आरोपों के बाद पूरे दल को तत्काल घर भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में उसके करीब 450 सदस्यों द्वारा यौन शोषण किए जाने की विश्वस्त खबरों और पूर्व में लगाए गए आरोपों के कारण यह फैसला लिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यह फैसला लिया क्योंकिहमें लगता है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य में आरोपों और यौन शोषण के इतिहास से प्रभावी तरीके से निपटने में हम नाकाम रहे, जिसमें समय रहते और प्रभावी ढंग से जांच करना भी शामिल है।उन्होंने बताया कि गबोन के सैन्य कर्मियों के खिलाफ दुराचार के आरोप 2015 के हैं। नई रिपोर्टों के साथ संयुक्त राष्ट्र को यौन शोषण के कुल 32 आरोपों की जानकारी मिली है। दुजारिक ने बताया कि सभी आरोपों में मध्य अफ्रीकी देश में शांति रक्षा मिशन में तैनात सेना के सदस्य शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों खासतौर से मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो में तैनात कर्मियों पर बच्चों के रेप और अन्य यौन शोषण के गंभीर आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.