रुस-यूक्रेन जंग से बेखबर, मास्को में कैप्सूल में बंद हैं दो अमेरिकी नागरिक

Updated on 04-03-2022 07:05 PM

मास्को दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। यूक्रेन पर रूसी हमले ने पूरे विश्व को हिला दिया है। वहीं, दो अमेरिकी स्पेस इंजीनियर मास्को में एक कैप्सूल में बंद हैं। माना जा रहा है कि वे युद्ध से बेखबर हैं। ये वैज्ञानिक नासा के 8 माह लंबे चलने वाले स्पेस एक्सपेरिमेंट में शामिल हैं।जहां एक तरफ अमेरिकी नागरिक जल्द से जल्द रूस छोड़ने में लगे हैं, वहीं, इन वैज्ञानिकों को मामले की गंभीरता का शायद कोई अंदाजा नहीं है।

दरअसल, नासा एक एक्सपेरिमेंट कर रहा है। इसका मकसद अंतरिक्ष यात्रियों के सटीक अनुभव को जानना है। इस प्रयोग में शामिल 6 लोग एक कैप्सूल में बंद हैं। इनमें दो अमेरिकी वैज्ञानिक विलियम ब्राउन और एशले कोवाल्स्की शामिल हैं।इनके अलावा 3 रूसी नागरिक और अमीरात का नागरिक भी कैप्सूल में बंद है। नासा के एक मिशन के तहत ये वैज्ञानिक नवंबर में कैप्सूल में गए थे।और जुलाई तक वहीं बंद रहने वाले हैं। उनके पास बाहरी दुनिया से संपर्क करने का सिर्फ एक ही माध्यम है। इलेक्ट्रॉनिक लेटर्स के जरिए। प्रयोग में शामिल एक कॉर्डिनेटर द्वारा ये इलेक्ट्रॉनिक लेटर्स एक सुरक्षित सर्वर पर अपलोड की जाती हैं।

विलियम ब्राउन के एक साथी ने कहा कि यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से पहले ही अपने दोस्त से उनकी बातचीत हुई थी।लेकिन अब ब्राउन को युद्ध के बारे में जानकारी है भी या नहीं ये उन्हें नहीं पता। वहां ये भी नहीं जानते हैं कि युद्ध शुरू होने के बाद उन्हें कोई जानकारी दी गई है या नहीं? ब्राउन ने अपने दोस्त के लिए चिंता जताई है। नासा मामले पर कोई जानकारी नहीं दे रहा है कि उन वैज्ञानिकों को युद्ध की जानकारी है या नहीं? नासा ने यह भी नहीं बताया है कि वहां प्रयोग को जारी रखना चाहता है या इस बंद करने का प्लान बना रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.