मस्क के साथ डील होने के बाद टवीटर के भविष्य पर अनिश्चित

Updated on 26-04-2022 10:14 PM


वाशिंगटन । एलन मस्क ने टवीटर को खरीद लिया है। ट्विटर पर एलन मस्क की नजर पड़ने के साथ ही कंपनी के सीईओ और उनके बीच मतभेद की चर्चा शुरु हो गई है। हालांकि, दोनों ने खुले तौर पर अब तक एक दूसरे का विरोध नहीं किया था। कम से कम ऐसा सार्वजनिक मंच पर नहीं हुआ था। हालांकि, अब स्थिति बदलती नजर आ रही है। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के कर्मचारियों से बोला कि मस्क के साथ डील होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भविष्य अनिश्चित है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह बात कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग में कही है।
कंपनी ने कर्मचारियों को दी गई जानकारी में बताया गया है कि मस्क ट्विटर स्टाफ से क्वेश्चन एंड आंसर सेशन के लिए जल्द ही मिलने वाले हैं। हालांकि, इसकी तारीख अभी पता नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल इस मीटिंग में मस्क के कंपनी को लेकर प्लान पर बात कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निकालने जैसे सवालों पर जवाब दिया है। हालांकि, मस्क ने साफ कर दिया है कि उनका कंपनी से किसी को निकलाने का प्लान नहीं है।
एलॉन ने डील से पहले कहा था कि उन्हें विश्वास है कि टवीटर फ्री स्पीच के लिए एक प्लेटफॉर्म होगा। इस मीटिंग में कर्मचारियों ने अग्रवाल से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी पर भी सवाल किया है, जिन्हें पिछले साल टवीटर पर परमानेंट बैन कर दिया गया है। अग्रवाल ने ट्रंप के सवाल पर कहा, ‘डील क्लोज होने के बाद हम नहीं जानते हैं कि प्लेटफार्म किस दिशा में जाएगा।’ उन्होंने बताया, मैं मानता हूं कि हमारे पास एलॉन से बात करने का मौका है, यह ऐसा सवाल है जो हमें उनसे पूछा चाहिए। अग्रवाल ने साफ किया है कंपनी से किसी को निकालने की योजना नहीं है।
बता दें कि मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है। इस डील के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की कंपनी से छुट्टी हो सकती है। हालांकि, ऐसा करने पर कंपनी को उन्हें अच्छी खासी रकम अदा करनी होगी। पराग अग्रवाल को 12 महीने से पहले कंपनी से निकाला जाता है, तब उन्हें लगभग 4.2 करोड़ डॉलर मिलने वाले हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.