मामा मैं जीत गई, अब तो आ जाओ... जुबीन गर्ग की समाधि‍ पहुंचीं 'सुपर डांसर 5' आद्याश्री, सिंगर के नाम की ट्रॉफी

Updated on 15-10-2025 01:05 PM
टीवी डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर 5' की ट्रॉफी आध्याश्री उपाध्याय और सुकृति पॉल ने अपने नाम की। इन दोनों को विजेता के रूप में एक भव्य ट्रॉफी के साथ-साथ 10-10 लाख रुपये दिए गए। इनमें असम की आध्याश्री ने अपनी ट्रॉफी हाल ही एक हादसे में जान गंवाने वाले सिंगर जुबीन गर्ग को समर्पित किया है। आद्याश्री बाकायदा अपनी ट्रॉफी लेकर गुवाहाटी के उस सोनापुर गईं, जहां जुबीन को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई थी।

'जुबीन मामा ने बोला था, जीतना तो मुझे ट्रॉफी दिखाना'

आठ साल की आद्याश्री उपाध्‍याय कहती हैं, 'जुबीन मामा हमारे असम के शान हैं। उन्होंने मेरे शो के लिए मुंबई आने से पहले मुझसे बोला था कि तुम जीतकर आओगी। उन्होंने जितने भी लोगों को बोला है कि तुम जीतोगे या बहुत बड़े बनोगे तो वो हुआ है। इसलिए, जब उन्होंने मुझे बोला कि तुम जीतकर आओगी और जब जीतकर आना तो मुझे ट्रॉफी दिखाना, मुझे तभी पता चल गया था कि मैं जीतूंगी, क्योंकि जुबीन मामा जो बोलते हैं वो सच होता ही है। मैंने उन्हें वादा किया था कि मैं आपको पक्का ट्रॉफी दिखाऊंगी, तो जब मुझे पता चला कि जुबीन मामा हमारे बीच नहीं रहे तो मुझे बहुत दुख हुआ। मैं बहुत रोई, लेकिन शो के चलते तब मैं उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा पाई, मगर जब विनर बनी तो मैंने मम्मी-पापा को बोल दिया था कि मुंबई से जाने के बाद मैं सबसे पहले सोनापुर, गुवाहाटी जाऊंगी, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी।'

'मैंने जुबीन मामा से कहा- असम आपके बिना सूना, हमारे पास आ जाइए'

आद्याश्री आगे बताती हैं, 'मैं सीधे ट्रॉफी लेकर वहीं पहुंची। मैंने जुबीन मामा को प्रणाम किया, उन्हें ट्रॉफी दिखाई। मैंने उनको बोला कि जुबीन मामा, आपने बोला था, जीतकर आना और ट्रॉफी दिखाना। मैं जीत गई और आपको ट्रॉफी भी दिखा दिया तो अब तो आप हमारे पास आ जाइए। असम आपके बिना सूना लग रहा है।'

छोटी उम्र में बड़ी स्टार हैं आद्याश्री

महज 2 साल की उम्र से डांस सीख रहीं आद्याश्री इससे पहले एक और मशहूर डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी 1.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसके बावजूद 'सुपर डांसर' में जाने के सवाल पर आद्याश्री कहती हैं, 'डांस इंडिया डांस में मैं सेकंड रनर अप आई थी। तब मुझे दुख लगा था कि मैं विनर नहीं बन पाई। इसलिए, मैंने ठान लिया था कि मैं दूसरे शो में जाऊंगी और विनर बनकर ही आऊंगी, तो जब सुपर डांसर में गई तो उसे जीतना मेरा सपना था। मैंने बहुत मेहनत की और उसे सच कर दिखाया।'

'मुझे अपना डांस शो लाना है, एक्‍टिंग करना है'

जब आद्याश्री से पूछा गया कि वह आगे क्‍या करना चाहती हैं, तो उन्‍होंने अपने सपने के बारे में कहा 'मुझे अपना डांस शो लाना है, जिसमें मैं जज की कुर्सी पर बैठूंगी। उसके अलावा, मैं एक्टिंग करूंगी और बहुत बड़ी-बड़ी मूवीज में काम करूंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.