अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : युगांडा को 326 रनों से हराकर भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Updated on 23-01-2022 06:15 PM

तारोबा भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में युगांडा को  326 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। लीग के इस अंतिम मैच में ग्रुप बी से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष रघुवंशी और राज बावा के शतकों से निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 405 रन बनाये। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने यूगांगा को 19.4 ओवर में 79 रनों पर ही समेट दिया। इस प्रकार भारतीय टीम को 326 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई। यह इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम अब ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गयी है। अब उसका सामना 29 जनवरी को बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम ने यह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और राज बाबा की अहम भूमिका रही।  अंगकृष ने 144 रन बनाये जबकि राज ने नाबाद 162 रन की पारी खेली। रघुवंशी और राज के बीच तीसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम को कोई अवसर नहीं दिया। घुवंशी ने 22 चौके और चार छक्के लगाये। वहीं राज ने अपनी शतकीय पारी में  जबकि 14 चौके और 8 छक्के लगाये।

युगांडा की ओर से कप्तान पास्कल मुरुंगी ने 72 रन देकर 3 विकेट लिए। राज की नाबाद 162 रन की पारी अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। राज ने इस प्रकार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2004 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 155 रन बनाए थे। वहीं भारत के 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने चार ओवर के भीतर 17 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज इसाक एटेगेका के खाता खोले बिना ही रिटायर्ड हर्ट होने के बाद साइरस काकुरू खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौट गये। ब्रायन असाबा ने 05 और रोनाल्ड लुटाया ने 05 रन बनाये। भारत की ओर से तेज गेंदबाज राजवर्धन हांगरगेकर ने 8 रन पर 2 विकेट लिए निशांत सिंधू ने 19 रन देकर 4 विकेटज लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.