अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

Updated on 03-02-2022 06:17 PM

एंटिगा कप्तान यश धुल के शानदार शतक से भारतीय जूनियर टीम ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया  है। भारतीय टीम ने लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यश के 110 रन और रशीद के अर्धशतक 94 रनों की सहायता से पांच विकेट पर 290 रन बनाए थे।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.5 ओवरों में 194 रनों पर ही आउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन लाचलन शॉ ने बनाए जबकि कोरी मिलर ने 38 रनों का योगदान दिया। वहीं भारत की ओर से विकी ओस्तवॉल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जबकि रवि कुमार और निशांत सिंधु ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान यश को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ सीरीज घोषित किया गया। अब भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगी।

वहीं आस्ट्रेलिया की ओर से जैक निस्बेट और विलियम साल्जमैन ने दो-दो विकेट हासिल किये। यश ने कप्तानी पारी खेली और 110 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 110 रन बनाये। वह अंडर-19 विश्व कप में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि उन्मुक्त चंद ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी।

यश और राशिद की साझेदारी के कारण ही भारतीय टीम इस मैच में शुरुआती झटकों से उबरकर बेहतर स्कोर बनाने में सफल रही। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन बनाये। इस मैच में सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 06 रन बनाकर ही पेवेलियन लौट गये थे। वहीं उनके जोड़ीदार

हरनूर सिंह भी इसके बाद 16 रनों के निजी स्कोर पर पेवलियन लौट गये। इस प्रकार 37 रनों तक आते-आते टीम ने दो विकेट गंवा दिये थे। इन कठिन हालातों में यश और राशिद ने टीम की कमान संभाली और उसे बेहतर स्कोर तक पहुंचाया। युश ने जहां शतक लगाया वहीं राशिद छह रन से अपना शतक नहीं लगा पाये। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.