टोंगा में समुद्र के भीतर ज्वालामुखी विस्फोट, 20 किमी दूर से दिखा राख का गुबार, सुनामी का अलर्ट जारी

Updated on 16-01-2022 08:32 PM

टोक्यो पॉलिनेशियन देश टोंगा आईलैंड पर समुद्र के भीतर भीषण ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी राख का गुबार 20 किमी. दूर से भी नजर आई। टोंगा में राख और पत्थरों के छोटे टुकड़ों की बारिश हुई। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिका और जापान ने पैसिफिक कोस्टलाइंस पर मौजूद लोगों को तट से जितना हो सके, उतनी दूर जाने की सलाह दी है। जापान ने चेतावनी दी है कि तीन-तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

अमेरिका ने तेज धाराओं और लहरों और तटीय बाढ़ की चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विडियो में बड़ी लहरें तटीय क्षेत्रों में किनारों को पार करते दिख रही हैं। इन लहरों के कारण नुकसान कितना हुआ है और किसी के हताहत होने की भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि इस छोटे देश के साथ संपर्क और संचार सेवाएं उतनी अच्छी नहीं हैं।

टोंगा मौसम विज्ञान सेवाओं ने बताया कि पूरे टोंगा के लिए सुनामी की चेतावनी लागू की गई है। निकटवर्ती फिजी और समोआ में भी प्राधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को खतरनाक लहरों के मद्देनजर समुद्र तट के नजदीक जाने से बचने की हिदायत दी है। पुलिस और सैन्य बलों के एक काफिले ने टोंगा के राजा टुपो षष्टम को समुद्र तट के पास स्थित उनके महल से बाहर निकालकर सुरक्षित ऊपरी इलाकों में ले जाया गया है।

वैज्ञानिकों ने शुक्रवार तड़के ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद बड़े पैमाने पर विस्फोट, गरज और बिजली गिरने की घटनाएं देखीं। सैटलाइट से प्राप्त तस्वीरों में राख, भाप और गैस की पांच किमी. व्यापक परत हवा में लगभग 20 किलोमीटर तक उठती दिख रही है। वहीं, 2,300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित न्यूजीलैंड में अधिकारियों ने विस्फोट से तूफान आने की चेतावनी दी है।

न्यूजीलैंड की सेना ने बताया कि वह हालात पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर अगर उसकी सहायता मांगी जाती है, तो वह तैयार है। टोंगा एक पॉलिनेशियन देश है, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह 169 द्वीपों का समूह है। जिनमें से 36 पर आबादी रहती है। इस देश की आबादी एक लाख से ज्यादा है और इस देश को किंगडम ऑफ टोंगा के नाम से जाना जाता है। टोंगा में संवैधानिक राजतंत्र है। यहां के सम्राट के खिलाफ कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.